Logo
Breaking News Exclusive
USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे

: छत्तीसगढ़ के दारूबाज शिक्षक: संयुक्त संचालक ने 3 शिक्षकों को किया निलंबित, शराब के नशे में पहुंचे थे स्कूल

MP CG Times / Fri, Sep 3, 2021

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में दारूबाज शिक्षक स्कूल में अभद्र व्यवहार और उटपटांग हरकतें करने से बाज नहीं आ रहे हैं. अब उन शिक्षकों पर गाज गिरने भी शुरू हो गया है. रायपुर संभागीय संयुक्त संचालक जे.पी. रथ ने गरियाबंद जिले के प्रधान पाठक शशि शेखर पांडे, शिक्षक खिरसिंह नेताम और शिक्षक प्रकाश कुमार भोई को निलंबित कर दिया है. इनमें से दो शिक्षक शशि शेखर पांडे और खिरसिंह नेताम शराब के नशे में स्कूल पहुंचे थे, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने संज्ञान लेकर कार्रवाई की है. पूरा मामला गरियाबंद जिले के आदिवासी बाहुल्य ब्लॉक मैनपुर का है, जहां 2 सितंबर को ढोर्रा मीडिल स्कूल में प्रधान पाठक शशि शेखर पांडे और शिक्षक खिरसिंह नेताम शराब पीकर पहुंचे थे. शिक्षक स्कूल नहीं आते, बल्कि रोजाना दारू-मुर्गा की पार्टी करते थे. नशे में धुत्त शिक्षक छोटी-छोटी बातों पर बच्चों की कान खिंचाई और पिटाई भी करते थे. वहीं शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोदोभांठा मैनपुर में पदस्थ शिक्षक प्रकाश कुमार भोई 27 अगस्त को कक्षा में अभद्र व्यवहार कर छात्रों से गाली-गलौच किया था. जो उनके अशोभनीय कृत्य होने के साथ ही पदीय कर्तव्यों के प्रति गंभीर कदाचार है. शिक्षक प्रकाश कुमार भोई को भी निलंबित कर दिया गया है. तीनों शिक्षक को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा. बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ के कई जिलों से ऐसे मामले सामने आ चुके हैं. जब शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंचे हैं. शिक्षा विभाग इन पर कार्रवाई भी कर रही है, लेकिन दारूबाज शिक्षक शराब के नशे में धुत्त हैं. उन्हें न तो बच्चों की भविष्य की चिंता है और न ही प्रशासन की कार्रवाई का डर है. read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001    

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन