Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता

: Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बड़ा हादसा, खदान धंसने से सात मजदूरों की मौत, कई हैं दबे

News Desk / Fri, Dec 2, 2022


जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर (Jgdalpur Mine Collapses) में बड़ा हादसा हुआ है। मालगांव में एक मिट्टी का खदान धंस गया है। इसमें कई मजदूरों के दबे होने की खबर है। अभी तक सात मजदूर के शव निकाले गए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक कई मजदूर अंदर दबे हुए हैं। घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। इसके साथ ही वहां राहत और बचाव का कार्य जारी है। साथ ही एनडीआरएफ की टीम को भी वहां बुलाया गया है। इस खदान से मिट्टी निकालने का काम चल रहा था।


सात लोगों की मौत


बताया जा रहा है कि जगदलपुर से 11 किलोमीटर दूर ग्राम मालगांव में छुई खदान अचानक धंस गई। इस हादसे की चपेट में आने से अब तक सात लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि हादसे की चपेट में आने से 12 से ज्यादा ग्रामीण उसमें फंस गए थे। सूचना के मुताबिक घटना स्थल पर अभी भी कई और लोग फंसे हुए हैं। पुलिस और एसडीआरएफ ने उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।


रेस्क्यू ऑपरेशन जारी


जानकारी के मुताबिक अब तक 7 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। सात लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं, पांच और लोगों के खदान में फंसे होने की आशंका। प्रशासन की तरफ से यह कहा जा रहा है कि जल्द ही अन्य फंसे हुए लोगों को खदान के अंदर से निकाल लिया जाएगा। जिले के अधिकारियों ने रायपुर में बैठे आला अधिकारियों को जानकारी दी है। यहां से भी लोग घटना पर नजर बनाए हुए हैं।

पूर्व सीएम ने दुख व्यक्त


पूर्व सीएम रमन सिंह ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मालगांव, जगदलपुर में छुईखदान धंसने की हृदयविदारक दुर्घटना में 7 मजदूरों के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं शासन से आग्रह है कि मृतकों के परिजनों एवं घायलों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाये।

इसे भी पढ़ें
इस खदान में मिलता है वर्ल्ड क्लास बेशकीमती हीरा: बिना लाइसेंस हो रही खुदाई, जानें क्यों सुर्खियों में है पायलीखंड


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन