Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता

: पावभाजी बेचने वाले के घर GST का छापा, जानें आधारकार्ड अपडेट करवाना कैसे बना मुसीबत

News Desk / Fri, Dec 2, 2022


रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक ठेले पर पावभाजी बेचने वाले युवक के घर पर जीएसटी का छापा पड़ा है। जीएसटी अधिकारियों का कहना है कि युवक के ऊपर करोड़ों की जीएसटी के चोरी का आरोप है। जीएसटी के छापे के बाद परिवार में आफत मची हुई है। बड़ी बात ये है कि टीम ने घर के साथ-साथ उस जगह भी छापेमारी की है जहां ठेला लगाता है। बताया जा रहा है कि युवक ने अपना आधार कार्ड अपडेट करवाया था जिसके बाद ये सारा मामला सामने आया है। हालांकि इस मामले में जीएसटी की टीम कार्रवाई कर रही है।

पाव भाजी बनाकर बेचने वाले एक युवक को अपना आधार कार्ड अपडेट कराना काफी महंगा पड़ा। उसने बताया कि अभी उसने अपना आधार कार्ड अपडेट करवाया था जिसके बाद विभाग की टीम ने कार्रवाई की है।

सदमे में आया परिवार
आधार कार्ड अपडेट होते ही जीएसटी के अधिकारी छापा मारने घर तक पहुंच गए। जब GST के अधिकारी घर में दबिश दिए तो परिवार सदमे में आ गया। जीएसटी के अधिकारियों ने करोड़ों के जीएसटी हेराफेरी का आरोप लगाया और बाकायदा पाव भाजी वाले दुकानदार पर कार्यवाही की बात कही। जब युवक ने अपने आधार कार्ड की जानकारी ली तो पता चला कि विशेष अग्रवाल नाम का व्यक्ति फर्जी तरीके से युवक के आधार कार्ड पर जीएसटी नंबर लेकर जीएसटी की चोरी कर रहा है। मामले में रायगढ़ एएसपी का कहना है कि युवक का आवेदन ले लिया गया है और शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद जो सामने आएगा उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

कमाई से ज्यादा चोरी का आरोप
पावभाजी बेचने वाले राजेश ने बताया कि जितना टैक्स चोरी का आरोप लगा है उतनी तो मेरी कमाई ही नहीं है। राजेश ने बताया कि मैंने अधिकारियों से बताया कि वह तो फास्ट फूड सेंटर चलाता है। मेरी उतनी कमाई ही नहीं है। राजेश ने अधिकारियों को यह भी बताया कि उसके नाम से कोई भी ट्रेडर्स जैसी दुकान नहीं है। अब युवक ने इस पूरे मामले की शिकायत रायगढ़ एसपी से की है।

रिपोर्ट- रोहित बर्मन


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन