Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 79 साल से अंधेरे में 48 गांव, डस्टबीन में अर्जी फेंक देते हैं अधिकारी, अब PM को खून से लेटर लिखेंगे आदिवासी बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा गरियाबंद में 79 साल से अंधेरे में 48 गांव, डस्टबीन में अर्जी फेंक देते हैं अधिकारी, अब PM को खून से लेटर लिखेंगे आदिवासी बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा

: हॉस्पिटल में पावर कट से 4 बच्चों की मौत: अंबिकापुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती थे मासूम, परिजनों ने कहा- झूठ बोल रहे हैं डॉक्टर

News Desk / Mon, Dec 5, 2022


रायपुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव मेडिकल कॉलेज में 4 बच्चों के मौत का मामला सामने आया है। रविवार रात को लाइट कट होने के बाद जनरेटर नहीं चालू किया गया जिस कारण से वेंटिलेटर ने काम करना बंद कर दिया और 4 नवजात बच्चों की मौत हो गई है। जिला अस्पताल में 46 नवजात बच्चे एडमिट थे, जिसमें 4 बच्चों की मौत हो गई है। घटना के बाद जिला कलेक्टर अस्पताल पहुंचे और रूम के अंदर अस्पताल प्रबंधन के साथ निरीक्षण किया। राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव मेडिकल कॉलेज के मातृ शिशु अस्पताल में बीती रात करीब 4 घंटे लाइट नहीं थी इसके बाद भी जनरेटर नहीं चालू किया गया।

चार बच्चों की मौत की खबर के बाद अस्पताल प्रबंधन सहित प्रशासनिक अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। इस घटना की पुष्टि अस्पताल प्रबंधक ने की है। बता दें कि इससे पहले भी परिजनों ने लाइट गुल होने के बाद बिगड़ी व्यवस्था को लेकर शिकायत की थी। हादसे के बाद परिजनों ने बताया कि उनके बच्चों का उपचार एसएनसीयू वार्ड में चल रहा था। रविवार रात लगभग 4 घंटे तक लाइट नहीं थी जिस कारण से बच्चों की मौत हो गई।

डॉक्टरों ने कहा- बच्चों की स्थिति पहले से गंभीर
सोमवार सुबह जैसे ही यह खबर फैली अस्पताल प्रबंधन सहित प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डीन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा एसडीएम सहित अन्य अधिकारी एसएनसीयू वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे थे। वहीं, अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने कहा कि बच्चों की स्थिति पहले से ही गंभीर थी। वहीं, परिजनों ने कहा हमारे बच्चों की स्थिति गंभीर नहीं थी।
इसे भी पढ़ें-
एक झटके में 7 लोगों की मौत: मां को बचाने के लिए भगवान से प्रार्थना करने लगा नाबालिग, अपनी गाड़ी में बच्चे को लेकर गए कलेक्टर

अस्पताल का दौरा करेंगे हेल्थ मिनिस्टर
बता दें कि राज्य के वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री टीएसपी देव की मां के नाम पर अस्पताल का नाम राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव रखा गया है। हादसे की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री को दी गई है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री थोड़ी देर में अस्पताल पहुंचेंगे।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन