Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 79 साल से अंधेरे में 48 गांव, डस्टबीन में अर्जी फेंक देते हैं अधिकारी, अब PM को खून से लेटर लिखेंगे आदिवासी बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा गरियाबंद में 79 साल से अंधेरे में 48 गांव, डस्टबीन में अर्जी फेंक देते हैं अधिकारी, अब PM को खून से लेटर लिखेंगे आदिवासी बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा

: छत्तीसगढ़ में वंदे भारत ट्रेन पर क्यों शुरू हुई सियासत? जानें कितना है बिलासपुर से नागपुर का किराया

News Desk / Sun, Dec 11, 2022


रायपुर: बिलासपुर से नागुपर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज हो गई है। राज्य के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने वंदे भारत ट्रेन चलाने का स्वागत किया लेकिन किराये पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेन में जितना किराया तय किया गया है वो आम आदमी की जेब में डाका है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार लोकल ट्रेन बंद कर आम जनता को की जेब से मोटी रकम वसूल करने की योजना बना रही है। बता दें कि रविवार से वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू हुआ है। ये ट्रेन बिलासपुर से नागपुर तक जाएगी। बिलासपुर से नागपुर तक का किराया कम से कम 1075 और अधिकतम 2045 रुपये रखा गया है। अब किराये को लेकर नई राजनीति शुरू हो गई है।

खाद्य मंत्री ने कहा- भारतीय रेलवे बिलासपुर से नागपुर तक कम से कम 5.40 घंटे में पहुंचाने का दावा करती है। ट्रेन का अधिकतम समय 8.35 घंटे है। वंदे भारत ट्रेन के जब पहुंचने का टाइम इतना ज्यादा है तो फिर किराया तीन गुना ज्यादा क्यों रखा गया है? मंत्री ने कहा- केन्द्र सरकार विभिन्न लोकल एवं अन्य ट्रेनों को बंद करके भारत की भोली आम जनता की जेब से मोटी रकम वसूल ने करना चाहती है।

लोग प्लेटफॉर्म पर सोने को मजबूर
मंत्री अमरजीत ने बीजेपी से सवाल किया। उन्होंने कहा नई ट्रेन से वाहवाही करने वाले सांसद से यह भी पूछना चाहिए जब ट्रेन रद्द होती है। लोग प्लेटफॉर्म पर सोने के लिए मजबूर होते हैं तब सांसद कहां रहते हैं। मंत्री अमरजीत भगत ने कहा- वंदे भारत ट्रेन का प्रदेश में जगह-जगह स्वागत हो रहा है यह अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि जिस तरह सेबीजेपी विधायक और सांसद नई ट्रेन के स्वागत की जिम्मेदारी ले रहे हैं। उसी तरह ट्रेनों के कैंसिल होने पर भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें-
Vande Bharat Express: ममता दीदी के यहां भी चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए कब तक

पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
बता दें कि बिलासपुर से नागपुर के बीच शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन को पीएम मोदी ने रविवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बिलासपुर से नागपुर के बीच चलने वाली इस ट्रेन का किराया एक हजार रुपए से ज्यादा है। करीब 413 किलो मीटर की दूरी ट्रेन 5.30 पांच घंटे में तय करेगी।

रमन सिंह ने कहा- मील का पत्थर साबित होगी ये ट्रेन
बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू और राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे समेत बीजेपी के कई सीनियर नेताओं ने राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का स्वागत किया। इस दौरान डॉ रमन सिंह ने कहा- यह ट्रेन परिवहन के लिए मील का पत्थर साबित होगी। यह रेल सेवा नागपुर से बिलासपुर यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण रेल सिद्ध होगी। साथ ही राजनांदगांव में उसका स्टॉपेज मिलने से राजनांदगांव के लोगों को नागपुर और बिलासपुर के लिए बेहतर कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन