Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता

: हिस्ट्रीशीटर की हत्या के बाद प्रिंसिपल ने सरकारी स्कूल में घोषित की छुट्टी, बच्चों से कहा- 2 मिनट का मौन रखो

News Desk / Fri, Dec 16, 2022


रायपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी की हत्या के बाद सरकारी स्कूल में एक दिन की छुट्टी दी गई है। हिस्ट्रीशीटर की मौत के बाद बेलतरा हाई स्कूल के प्रिंसिपल ने 1 दिन की छुट्टी का ऐलान किया था। मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं। हम इस मामले की जांच करेंगे अगर मामला सही है तो प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि बुधवार को बिलासपुर में सकरी बाईपास पास दिनदहाड़े कार अज्ञात बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी की गोलीमार कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई।

हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी की पत्नी बेलतरा स्कूल में टीचर हैं। जब स्कूल के प्रिंसिपल को यह पता चला कि टीचर के पति की हत्या हो गई है तो प्रिंसिपल ने गुरुवार की छुट्टी घोषित कर दी। जिस दौरान स्कूल में छुट्टी घोषित की गई उस दौरान नौवीं और 12वीं क्लास की परीक्षाएं चल रही थी। संजू की मौत के बाद स्कूल में 2 मिनट का मौन रखा गया। उसके बाद बच्चों को घर भेज दिया गया। स्कूल में छुट्टी घोषित करने का प्रिंसिपल ने कोई कारण नहीं बताया था। लेकिन अब मामला मीडिया में सामने आने के बाद प्रिंसिपल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

छोटा भाई कपिल फरार
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में जो मामला सामने आया है उसे देखकर कहा जा रहा है कि मामला सुपारी किलिंग का है। पुलिस को शक है कि संजू के छोटे भाई कपिल ने हत्या कराई है। जो घटना के बाद से ही फरार है। वहीं, पुलिस उसके करीबियों और दोस्तों से पूछताछ कर रही है। पुलिस कपिल के पिता नारायण त्रिपाठी से भी थाने में पूछताछ की है। पुलिस के अनुसार, मामला परिवार और जमीन विवाद से जुड़ा है।
इसे भी पढ़ें-
कौन था हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी जिसकी हत्या से छत्तीसगढ़ में मचा बवाल, खुद को बताता था कांग्रेस नेता

खुद को बताता था कांग्रेसी नेता
संजू त्रिपाठी खुद को कांग्रेस नेता बताता था। जिस गाड़ी में संजू त्रिपाठी की हत्या हुई है उस गाड़ी की नेम प्लेट पर महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी लिखा हुआ था। लेकिन छत्तीसगढ़ के संचार विभाग के अध्यक्ष ने कहा कि संजू त्रिपाठी के पास फिलहाल पार्टी में कोई पद नहीं था। वहीं, हत्या के बाद बीजेपी ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था खत्म हो गई है। दिन दहाड़े मर्डर हो रहे हैं।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन