Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता

: क्या आदिवासियों से बदला लेने के लिए आरक्षण विधेयक पर राजनीति कर रही है बीजेपी? कांग्रेस ने लगाया आरोप

News Desk / Thu, Dec 22, 2022


रायपुर: छत्तीसगढ़ में आरक्षण को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि बीजेपी आदिवासी समाज से बदला लेने के लिये आरक्षण बिल को राजभवन में साइन नहीं होने दे रही है। 2018 के विधानसभा चुनाव में आदिवासी सीटों पर बीजेपी की हार हुई थी। आदिवासी समाज ने बीजेपी को नकार दिया था इसलिये आदिवासी समाज के आरक्षण में बाधा उत्पन्न कर रही है। कांग्रेस सरकार ने आदिवासी समाज सहित सभी समाजों के लिये 72 प्रतिशत आरक्षण का विधेयक पारित करवाया है। कांग्रेस सरकार को इसका श्रेय नहीं मिले इसलिये बीजेपी विधेयक रूकवा कर स्तरहीन राजनीति कर रही लेकिन बीजेपी की हकीकत जनता के सामने आ गयी है।

उन्होंने कहा कि आरक्षण संशोधन विधेयक पर कांग्रेस बीजेपी को बेनकाब करने जनता के बीच जायेगी। बीजेपी के दबाव के कारण ही राजभवन में आरक्षण संशोधन विधेयक रूका है। यह विधेयक पूरी तरह से संवैधानिक है। विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित है। इस विधेयक में राज्य के सभी वर्गों के हितों का ख्याल रखा गया है। कांग्रेस सरकार को आरक्षण लागू करने का श्रेय नहीं मिले इसलिये भाजपाई आरक्षण संशोधन विधेयक को राजभवन में रोकने रखना चाहते हैं।

बेनकाब हो गई बीजेपी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि आरक्षण के मामले में बीजेपी बेनकाब हो गयी है। भाजपा नहीं चाहती कि राज्य में आरक्षण लागू हो इसलिये बीजेपी के नेता आरक्षण बिल पर हस्ताक्षर नहीं होने देने का षड्यंत्र कर रहे हैं। बीजेप नेताओं का जो बयान आ रहा है उससे लग रहा पार्टी, राजभवन की आड़ में राजनीति कर रही है। आरक्षण संशोधन विधेयक में विलंब भाजपा का साफ षड्यंत्र है।
इसे भी पढ़ें-
आरक्षण पर सियासत: भूपेश बघेल ने कहा- बीजेपी के हाथों की कठपुतली बने राजभवन के अधिकारी

विधानसभा में पारित होने के बाद विधेयक राजभवन हस्ताक्षर होने गया है। वहां क्यों रुका है? किसके कहने पर रुका है? यह सभी जानते हैं और समझते हैं। राजभवन राजनीति का अखाड़ा नहीं बनना चाहिये। यदि लोगों के अधिकारों पर राजनीति होगी तो कांग्रेस चुप नहीं रहेगी। जनता को हकीकत बतायेंगे। भाजपा को बेनकाब करेंगे। कांग्रेस भाजपा के आरक्षण विरोधी चरित्र को जनता के सामने बेनकाब करेगी, आंदोलन किया जायेगा। जनता को भाजपा की हकीकत बताया जायेगा।
रिपोर्ट- सोमेश पटेल


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन