Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता

: छत्‍तीसगढ़ में धर्मांतरण पर बवाल, दो समुदायों के बीच हुई झड़प, गुस्‍साई भीड़ ने SP का सिर फोड़ा

News Desk / Mon, Jan 2, 2023


रायपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में पिछले 10 दिनों से धर्मांतरण का मामला गरमाते जा रहा है। दो समुदाय के बीच लगातार विवाद और मारपीट की स्थिति पैदा हो रही है। नए साल के पहले ही दिन नारायणपुर के एड़का थाना क्षेत्र के गोर्रा गांव में भी धर्मांतरण को लेकर दो समुदाय के बीच जमकर विवाद हुआ। वहीं, सोमवार को गुस्साई भीड़ में स्थानीय पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार पर भी हमला कर दिया जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में आदिवासी और आदिवासी ईसाई समाज के बीच जारी टकराव अब और बढ़ गया है। कथित धर्मांतरण के मामले को लेकर दो पक्षों में तनाव इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों से दर्जनों लोग घायल हो गए, नारायणपुर में साल के पहले दिन की शुरुआत में ही दो पक्षों में भारी तनाव के हालत देखने को मिले। गुस्साए भीड़ और ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ झड़प हो गई। जिसमें एडका थाना प्रभारी भुनेश्वर जोशी घायल हो गए। वहीं नारायणपुर जिले के पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार पर भी गुस्साए लोगों ने हमला कर दिया जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

एसपी पर भीड़ी ने किया हमला, सिर में आई गंभीर चोट

इस पूरे घटना में नारायणपुर जिले के पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार का क्या कहना है कि आज आदिवासी समाज ने एक मीटिंग रखी गई थी जिसमें मेरे एसपी और स्थानीय कलेक्टर ने मीटिंग में समाज को समझाया, तभी कुछ लोग चर्च की ओर पहुंचकर हमला कर दिए तो मैं भी अपनी पुलिस टीम के साथ वहां पर मौके पर पहुंच गया। किसी ने एसपी सदानंद कुमार के सिर पर पीछे से आकर किसी ने हमला कर दिया जिससे उसने सिर में चोट आ है। इसके बाद भी गुस्साए लोगों को एसपी ने शांत कराने की कोशिश की। साथ ही वहां पर लगी भीड़ को वहां से हटाया गया।

छत्‍तीसगढ़ में अभियान चलाकर ईसाई अदिवासियों को जबरन हिंदू बनाया... नागरिक अधिकार समूहों का दावा

ये है पूरा मामला


छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में पिछले 10 दिनों से धर्मांतरण का मामला गरमाते जा रहा है. दो समुदाय के बीच लगातार विवाद और मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो रही है। माओवादियों की भारी मौजूदगी वाले इलाके नारायणपुर में धर्म परिवर्तन को लेकर आदिवासी समाज एक बार आमने-सामने आ गए है। 19 दिसंबर को अपने घरों से निकाल कर आदिवासी जिला कलेक्टर से मिलने के लिए नारायणपुर जिला मुख्यालय पहुंचे थे।

साल 2022: छत्‍तीसगढ़ की ये 5 बड़ी वारदातें जो लोगों के ज़ेहन में हो गईं दर्ज
बता दें कि धर्म परिवर्तन करने वाले आदिवासी समाज के लोगों का आरोप है,"कभी वापस नहीं आने" के लिए कहा है। उन लोगों को 18 दिसंबर को कथित रूप से ग्रामीणों ने उनके घरों से बाहर कर दिया गया। वहीं, एक जनवरी 2022 की सुबह दो गुटों के बीच में झड़प के दौरान घायल थाना प्रभारी को नारायणपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जगदलपुर रेफर किया गया है। इस घटना की वजह से नारायणपुर के अलग-अलग हिस्सों में भारी तनाव की स्थिति है।
रिपोर्टर- सोमेश पटेल


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन