Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: अंबिकापुर में मकान और जमीन बिक्री के नाम पर करोड़ों की ठगी, बिल्डर गिरफ्तार

News Desk / Tue, Sep 13, 2022

अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस ने अंश बिल्डर्स के संचालक पंकज सिंह व उनकी पत्नी नेहा सिंह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इन दोनों के खिलाफ सरगुजा और सूरजपुर जिले के कई थानों में धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध है। आरोप है कि अंबिकापुर में कार्यालय खोलकर मकान, जमीन बिक्री के नाम पर इन दोनों ने करोड़ों रुपये की ठगी की है। धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से पति-पत्नी फरार हो गए थे।
गांधीनगर व कोतवाली थाने में अंश बिल्डर्स के संचालक पंकज सिंह व पत्नी नेहा सिंह के विरुद्ध तीन अलग-अलग मामले दर्ज थे। धोखाधड़ी कर जमीन विक्रय कर रजिस्ट्री न करने एवं विक्रय की गई भूमि पर भवन निर्माण नहीं करने की रिपोर्ट की गई थी। बड़ी रकम लेकर फरार होने की शिकायत भी पुलिस तक पहुंची थी। इसके अतिरिक्त अन्य शिकायत भी जमीन क्रय विक्रय,एवं भवन निर्माण मे धोखाधड़ी करने की प्राप्त हुई थी जिस पर वर्तमान मे जांच किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने आर्थिक अपराध से जुड़े इस मामले में आरोपितों की खोजबीन कर शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक कलीम खान द्वारा टीम गठित कर मामले के आरोपितों की खोजबीन कर पकड़ने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस टीम को आरोपितों की धरपकड़ के लिए जौनपुर उत्तर प्रदेश भेजा गया था। ये दोनों वही निवास कर रहे थे। पुलिस टीम के प्रयास एवं साइबर सेल से प्राप्त जानकारी के आधार पर मामले की आरोपित नेहा सिंह और उसके पति पंकज सिंह निवासी ठाकुरपुर गांधीनगर को जौनपुर उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार कर थाना लाकर पूछताछ किया गया। आरोपित नेहा सिंह को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर अग्रिम पूछताछ की जा रही है।यह जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है कि इन दोनों की संपत्ति कहां-कहां है। धोखाधड़ी की रकम कहां निवेश की गई है। संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक कलीम खान, उप निरीक्षक प्रमोद दुबे, प्रधान आरक्षक राधा यादव के साथ पुलिसकर्मी सक्रिय रहे।
Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन