Logo
Breaking News Exclusive
USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे

20 लाख से भरा बैग लेकर भागता आरोपी CCTV में कैद : पूर्व कर्मचारी ने व्यापारी का डंडे से सिर फोड़ा, पैसे लूटकर भागा

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में रविवार रात एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र में मोबाइल फोन कारोबारी अनिल अग्रवाल से करीब 20 लाख रुपये की लूट की गई। आरोपी ने व्यापारी पर बांस के डंडे से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया और कैश से भरा बैग लेकर फरार हो गया। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

पीड़ित अनिल अग्रवाल मोबाइल कंपनी के डीलर और हिंदुस्तान यूनिलीवर की फ्रेंचाइजी के संचालक हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी उनका पूर्व कर्मचारी है। घटना के बाद पुलिस ने मौके से 18 लाख रुपये नकद और आरोपी की बाइक बरामद कर ली है, जबकि आरोपी की तलाश जारी है।

जानिए क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 9 बजे अनिल अग्रवाल दिनभर का कलेक्शन लेकर स्कूटी से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे रानी सती मंदिर कॉलोनी की ओर मुड़े, पहले से घात लगाए बदमाश ने उन पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से व्यापारी सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। इसके बाद आरोपी खून से सने व्यापारी का बैग छीनकर मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल व्यापारी को देखकर परिजनों को सूचना दी। अनिल अग्रवाल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

CSP राहुल बंसल ने बताया कि आरोपी बाइक से भाग रहा था, लेकिन भातूपारा क्षेत्र में उसकी बाइक एक खेत में फंस गई। इसके बाद आरोपी बाइक और पैसों से भरा बैग छोड़कर फरार हो गया। पुलिस टीम CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन