Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: दुर्ग ट्रेन की लेटलतीफी से परेशान हैं अंबिकापुर के यात्री

News Desk / Fri, Sep 16, 2022

अंबिकापुर । अंबिकापुर से राजधानी रायपुर को जोड़ने वाली अंबिकापुर दुर्ग एक्सप्रेस की लेटलतीफी रोज नया रिकार्ड बना रही है। गुरुवार रात दुर्ग से चलकर अंबिकापुर के लिए रवाना हुई ट्रेन करीब साढ़े पांच घंटे विलंब से शुक्रवार दोपहर साढ़े बारह बजे पहुंची। इस ट्रेन के अंबिकापुर पहुंचने का समय सुबह सात बजे है लेकिन यह अक्सर विलंब से पहुंच रही है।
सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर से चलने वाली गिनती की ट्रेनों के रद होने से एक और यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं, दूसरी ओर जिन ट्रेनों का परिचालन हो रहा है उसकी लेटलतीफी से लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे सूत्रों के अनुसार रायपुर, उसलापुर, पेंड्रा रोड और अनूपपुर के बीच जगह-जगह दुर्ग ट्रेन को रोक दिए जाने के कारण यह अपने निर्धारित समय से विलंब से चल रही है। चूंकि सरगुजा संभाग के लोगों को राजधानी से जोड़ने के लिए एकमात्र ट्रेन है इस कारण इसमें भारी भीड़ रहती है। इसके बावजूद इस ट्रेन की लेटलतीफी दूर नहीं हो रही है। लगातार इस ट्रेन के विलंब पर नाराजगी जताते हुए पिछले दिनों राज्यसभा के पूर्व सदस्य रामविचार नेताम ने भी दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकारियों को पत्र लिखकर ट्रेन के संचालन को सुधारने की मांग की थी। बावजूद इसके ट्रेन के परिचालन में कोई सुधार नहीं आया है और यह विलंब से चल रही है। बता दें कि शुक्रवार से अंबिकापुर से जबलपुर, हजरत निजामुद्दीन अंबिकापुर साप्ताहिक सहित कई ट्रेनों का परिचालन तीन अक्टूबर तक रद कर दिया गया है। शहडोल एक्सप्रेस चार घंटे विलंब से रवाना गुरुवार को दुर्ग से रवाना हुई ट्रेन दोपहर साढ़े बारह बजे अंबिकापुर पहुंची। दोपहर करीब एक बजे इसे शहडोल एक्सप्रेस के रूप में रवाना किया गया। दुर्ग ट्रेन के घंटो विलंब से अंबिकापुर पहुंचने के कारण अनूपपुर, शहडोल जाने वाले यात्रियों को स्टेशन में इंतजार करना पड़ा। शुक्रवार से जबलपुर एक्सप्रेस रहने के कारण ऐसे यात्री जिन्हें अनूपपुर स्टेशन से दूसरी ट्रेन पकड़नी थी वे दूसरे साधन से अनूपपुर रवाना हुए।
Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन