Logo
Breaking News Exclusive
Chhindwara Accident की 15 Photos, हाथ कटकर अलग, लाशों का ढेर, देखिए तड़पती-बिलखती तस्वीरें छिंदवाड़ा में 10 लोगों की मौत, हाथ कटकर अलग, आंखों के सामने तड़प-तड़पकर गई जान, चीखें गूंजती रहीं राजिम में बच्चों की पढ़ाई छूटी, कॉपी-किताबें जलीं, आंखों में अब भी खौफ जिंदा, पढ़िए 1 फरवरी की इनसाइड स्टोरी गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? MP Petrol Crisis 2026, Petrol Shortage या Panic Buying, अफवाह से कैसे मची भगदड़ ? MP Petrol Crisis 2026, 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल स्टॉक के बावजूद क्यों मची भगदड़, पूरी इनसाइड स्टोरी Investment Tips March 2026, आज इन शेयर्स पर रखें नजर, चेक करिए लिस्ट ! Sensex में 900 अंक की तेजी, Nifty भी 300 अंक चढ़ा; पढ़िए Share Market Update Lockdown in India 2026, ‘Lockdown due to War’ क्यों हो रहा ट्रेंड; जानिए पूरा सच डॉक्टर ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला, 2-2 लाख में किराए के किलर भी बुलाए Chhindwara Accident की 15 Photos, हाथ कटकर अलग, लाशों का ढेर, देखिए तड़पती-बिलखती तस्वीरें छिंदवाड़ा में 10 लोगों की मौत, हाथ कटकर अलग, आंखों के सामने तड़प-तड़पकर गई जान, चीखें गूंजती रहीं राजिम में बच्चों की पढ़ाई छूटी, कॉपी-किताबें जलीं, आंखों में अब भी खौफ जिंदा, पढ़िए 1 फरवरी की इनसाइड स्टोरी गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? MP Petrol Crisis 2026, Petrol Shortage या Panic Buying, अफवाह से कैसे मची भगदड़ ? MP Petrol Crisis 2026, 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल स्टॉक के बावजूद क्यों मची भगदड़, पूरी इनसाइड स्टोरी Investment Tips March 2026, आज इन शेयर्स पर रखें नजर, चेक करिए लिस्ट ! Sensex में 900 अंक की तेजी, Nifty भी 300 अंक चढ़ा; पढ़िए Share Market Update Lockdown in India 2026, ‘Lockdown due to War’ क्यों हो रहा ट्रेंड; जानिए पूरा सच डॉक्टर ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला, 2-2 लाख में किराए के किलर भी बुलाए

: Chhattisgarh: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का प्रदर्शन, कहीं गांधी तो कहीं मां दुर्गा के रूप में चेताया

News Desk / Thu, Feb 23, 2023


शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने अलग-अलग जगह गांधी स्वरूप में प्रदर्शन किया।

शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने अलग-अलग जगह गांधी स्वरूप में प्रदर्शन किया। - फोटो : संवाद

विस्तार

राजनांदगांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका द्वारा अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर 28 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जा रहा है। राजनांदगांव कलेक्ट्रेट के सामने फ्लाईओवर के नीचे अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका में बैठी हुई हैं। वहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं द्वारा अनोखा प्रदर्शन करते हुए आज शहर के विभिन्न मार्गो से होकर दांडी यात्रा निकाली गई और सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने की मांग की गई।

राजनांदगांव कलेक्ट्रेट के सामने फ्लाईओवर के नीचे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जा रहा है। जिसमें वेतन वृद्धि, नियमितीकरण,घोषणापत्र में किए गए वादें सहित 6 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जा रहा है। वहीं शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने अनोखे रूप से प्रदर्शन कर सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने की मांग की है। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा निकाली गई। दांडी यात्रा के स्वरूप को लेते हुए महात्मा गांधी बनकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए दांडी यात्रा निकाली गई और प्रदेश सरकार से मांगों को पूरा करने की बात कही गई। वहीं मांगे पूरी नहीं होने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं द्वारा अलग-अलग तरीकों से अपनी मांगों को लेकर प्रतिदिन प्रदर्शन करने की बात कही गई। बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पदाधिकारियों द्वारा कलेक्ट्रेट के सामने फ्लाईओवर के नीचे अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जा रहा है। प्रदेश सरकार के खिलाफ भी इस दौरान जमकर नारेबाजी की जा रही है और अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं द्वारा आवाज बुलंद किया जा रहा है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त मंच की मीडिया प्रभारी माया मेश्राम ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल में प्रतिदिन अलग-अलग थीम पर प्रदर्शन किया जा रहा है। बीते दिनों थाली बजाकर, होली खेल कर प्रदर्शन किया गया। वहीं आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका द्वारा दांडी यात्रा निकालकर अपनी 6 सूत्रीय मांगों को पूरा करने सरकार से अपील की गई है। इसके साथ ही मांगे पूरी नहीं होने पर आगामी समय में और उग्र आंदोलन करने की भी चेतावनी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अनिश्चितकालीन हड़ताल से आंगनबाड़ी केंद्रों में ताला लगा हुआ है प्रशासन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। फिलहाल अब देखना यह होगा कि शासन-प्रशासन कब तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं की मांगों को पूरा करती है और कब तक यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहता है।
 

हल्ला बोल रैली में नव दुर्गा का रूप लेकर सड़क पर प्रदर्शन

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। प्रदेशभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका अपनी 6 सूत्रीय विभिन्न मांगों को लेकर बीते 33 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं। इसी को लेकर शुक्रवार को जिले में हल्ला बोल रैली में नव दुर्गा का रूप लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया गया। इसदौरान कहा गया कि 2018 विधानसभा चुनाव के पूर्व छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने वादा किया था कि आंगन महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को सम्मान पूर्वक वेतन दिया जाएगा साथ ही इन्हीं महिला एवं बाल विकास में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को सुपरवाइजर एवं महिला बाल विकास विभाग में परियोजना अधिकारी के रूप में पदोन्नत किया जाएगा एवं सेवानिवृत्ति के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 5 लाख एवं आंगनबाड़ी सहायिकाओं को 3 लाख रुपए जीवन निर्वाह भत्ता एक मुफ्त दिया जाएगा। कांग्रेस सरकार अपने कार्यकाल का 4 वर्ष पूरा कर चुकी है परंतु आज तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया। महिला बाल विकास विभाग की कार्यकर्ताओं ने अपना प्रदर्शन में सरकार को चुनौती देते हुए कहा है कि हम नव दुर्गा का रूप ले  सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं। सरकार हमारी मांगों को नहीं मानी तो हम आने वाले दिनों में उसे सबक सिखा देंगे।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन