Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता

: मुंगेली के स्कूल में वार्षिक उत्सव का आयोजन: छात्रों ने किया नाटक का मंचन, मेधावी छात्र और प्रतिभागियों को मिला सम्मान

MP CG Times / Thu, Feb 15, 2024

नईम खान, मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय टेमरी में वार्षिक उत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। वार्षिक उत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ी गीतों पर रंगारंग प्रस्तुति दी साथ ही करमा, सुआ, राऊत नाचा, पंथी, देशभक्ति सहित अन्य पारंपरिक नृत्यों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।

वहीं सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव के विषय पर लोकेश्वरी और साथियों ने नाटक का मंचन किया जिसका उपस्थित अतिथियों ने काफी सराहना की। आयोजन में उपस्थित मुख्य अतिथि सरपंच भरत पठारी ने बच्चों में हो रहे निरंतर विकास को देखते हुवे शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि वार्षिक उत्सव के आयोजन से प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिये मंच मिलता है। यहां के शिक्षक शिक्षा देने के साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हो मेहनत कर रहे हैं जो सराहनीय है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा स्कूल में कुछ दिन पूर्व हुए तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित किये गए। 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, गोला एवं भाला फेंक, स्लो सायकल रेस, कुर्सी दौड़, मेढ़क दौड़ जैसे एकल खेल सहित कबड्डी, खो-खो जैसे सामुहिक खेल में विजयी टीम एवं प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, मेडल और ट्राफी भेंट कर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान शिक्षक रामपाल सिंह और परमेश्वर देवांगन द्वारा शिक्षा प्रोत्साहन स्वरूप प्रत्येक वर्ष छठवीं, सातवीं और आठवीं कक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्रों के लिए एक-एक हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की गई। कार्यक्रम के मध्य में विद्यालय के प्रधानपाठक उमेश कुमार पांडेय ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुति करते हुए कहा कि सफलता के लिए कोई शॉर्टकट नही होता, यह कड़ी मेहनत व संघर्ष से ही मिलती है जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण विद्यालय के शिक्षक साथी है जिनके सतत प्रयास ने स्कूल की दिशा और दशा बदलकर रख दी है। आयोजन के दौरान शिक्षक प्रेमदास वैष्णव एवं शिक्षिका शालिनी साहू ने संचालन किया। जबकि आभार प्रदर्शन वरिष्ठ शिक्षक सबरुद्दीन शेख ने किया। आयोजन को सफल बनाने में प्रधान पाठक उमेश पांडेय, सबरुद्दीन शेख, रामपाल सिंह, परमेश्वर देवांगन, प्रेमदास वैष्णव, आशीष ठाकुर, लता बंजारा, शालिनी साहू, राजपूत सर, साहू सर, नरेंद्र, गुणेश्वर, दद्दू आदि का विशेष योगदान रहा। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन