Logo
Breaking News Exclusive
1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र ट्रांसफार्मर के पास पड़ी थी युवक की लाश, बंद कमरे में खून से सनी मिली अकेली महिला अंबिकापुर पुलिस ढूंढ नहीं पाई, युकां नेता ने चौपाटी से दबोचा; कारोबारी समेत 3 अरेस्ट 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र ट्रांसफार्मर के पास पड़ी थी युवक की लाश, बंद कमरे में खून से सनी मिली अकेली महिला अंबिकापुर पुलिस ढूंढ नहीं पाई, युकां नेता ने चौपाटी से दबोचा; कारोबारी समेत 3 अरेस्ट

अनूपपुर के बदमाश ने रची करोड़ों की ज्वेलरी लूट की साजिश : BJP पार्षद की हत्या की 25 लाख की सुपारी फेल, तो 3.35 करोड़ का सोना-कैश लूटकर भागे, ऐसे पकड़ाए

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सराफा कारोबारी से करोड़ों की ज्वेलरी लूटकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले का मास्टरमाइंड मध्यप्रदेश के अनूपपुर का रहने वाला विनोद उर्फ बिन्नू प्रजापति निकला। हत्या की सुपारी की साजिश नाकाम होने के बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर महालक्ष्मी ज्वेलर्स में लूट की वारदात को अंजाम दिया।

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि आरोपी विनोद प्रजापति पहले गांजा तस्करी के मामले में बिलासपुर जेल में बंद था। वहीं उसकी दोस्ती हिस्ट्रीशीटर नारद श्रीवास से हुई। जेल से बाहर आने के बाद दोनों ने मिलकर आपराधिक वारदातों की साजिश रची।

पहले ली BJP पार्षद की हत्या की सुपारी

पुलिस जांच में सामने आया कि टिकरापारा निवासी नारियल व्यापारी राजू सोनकर का BJP पार्षद बंधु मौर्य से जमीन विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में 25 लाख रुपए में हत्या की सुपारी तय हुई। 6 लाख रुपए एडवांस भी दिए गए।

18 दिसंबर की रात पार्षद की कार रोककर हमला करने की साजिश रची गई, लेकिन पार्षद के सतर्कता दिखाने से वारदात टल गई।

हत्या फेल, फिर सराफा कारोबारी पर नजर

हत्या की साजिश नाकाम होने के बाद गिरोह ने शहर के कई सराफा कारोबारियों की रेकी की। 17 फरवरी 2026 की रात करीब 9:15 बजे महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी दुकान बंद कर जेवर कार में रखकर घर जा रहे थे।

अंधा मोड़ के पास आरोपियों ने ईको कार से उनकी गाड़ी को टक्कर मारी। पिस्टल तानकर मारपीट की और कार में रखे चार बैग लूट लिए।

लूट में शामिल सामान

करीब 2 किलो सोना

200 ग्राम तैयार जेवर

350 ग्राम कच्चा सोना

100 ग्राम फाइन गोल्ड

3.50 लाख रुपए नकद

आरोपी क्विड कार छोड़कर दूसरी गाड़ी से फरार हो गए।

यूपी भागे, मिर्जापुर से पकड़े गए

वारदात के बाद आरोपी उत्तर प्रदेश की ओर भागे। पुलिस टीम ने मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर विनोद उर्फ बिन्नू प्रजापति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। दो आरोपियों के साथ शॉर्ट एनकाउंटर भी हुआ।

पुलिस ने नारद श्रीवास समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सोना, कैश और हथियार बरामद किए गए हैं।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

विनोद उर्फ बिन्नू प्रजापति (33) – निवासी न्यू डबल स्टोरी गणेश चौक जमुना कॉलरी थाना भालूमाडा जिला अनूपपुर (म.प्र.)।

करीम खान (32) – बरेली (उ.प्र.)

विजय लाम्बा (52) – नई दिल्ली

मोनू उर्फ राहुल उर्फ गुडवा (32) – नोएडा (उ.प्र.)

इरफान अली (32) – बिलासपुर

नारद उर्फ सुमित श्रीवास (42) – बिलासपुर

राजू सोनकर (38) – बिलासपुर

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन