Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: आश्रम, बुलडोजर और आक्रोश: मउली सरकार के अवैध आश्रम पर चला सरकारी बुलडोजर, इधर समर्थकों में गुस्सा, अमरकंटक बंद और कलेक्ट्रेट घेराव की दी चेतावनी

MP CG Times / Thu, May 26, 2022

रमेश तिवारी, पुष्पराजगढ़।  अनूपपुर जिले के पवित्र नगरी अमरकंटक में आज शासकीय भूमि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ राजस्व प्रशासन ने कार्रवाई की है. अमरकंटक के नर्मदा नदी के तट पर कपिला संगम स्थित काली गुफा आश्रम को नेस्तनाबूद कर दिया गया है. इसे लेकर समर्थकों में नाराजगी देखने को मिल रही है. साथ ही अन्य कब्जाधारियों पर भी कार्रवाई की मांग की है. जानकारी के अनुसार यह आश्रम रामानंदाचार्य राजराजेश्वर मउली सरकार का है, जिसे प्रशासनिक अधिकारियों ने पोकलेन और जेसीबी की मदद से एक करोड़ से अधिक का अवैध निर्माण हटाया है. माई की बगिया के पास भी अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई है. इस कार्रवाई को लेकर मउली सरकार के समर्थकों और आदिवासियों ने कहा कि अमरकंटक में कई ऐसे आश्रम हैं, जो अवैध हैं, कई जमीनों पर अधिग्रहण किया गया है, लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं की गई है. इससे समर्थकों में आक्रोश है. अमरकंटक बंद की चेतावनी दी है. साथ ही सभी अतिक्रमण करने वालों पर भी कार्रवाई करने की मांग की है. समर्थकों ने कहा कि पुष्पराजगढ़ में मउली सरकार के हजारों समर्थक हैं, जिनकी आस्था को ठेस पहुंची है. ग्राम जोड़ो अभियान के तहत आदिवासियों को जागरूक किया जा रहा था, लेकिन प्रशासन ने अन्य कब्जाधारियों पर कार्रवाई नहीं की. आने वाले समय में प्रशासन को जन आक्रोश का सामना करना पड़ेगा.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन