Logo
Breaking News Exclusive
ATS ने स्लीपर सेल को पकड़ा, टारगेट किलिंग के लिए ब्रेनवॉश; अफगानिस्तान में सीक्रेट ट्रेनिंग की थी साजिश पुलिस ने 'पॉइंटर' भेजा, सिग्नल मिलते ही दी दबिश, महिला-दलाल समेत 3 गिरफ्तार, 3 लड़कियों का रेस्क्यू करीब 20 क्विंटल गांजा जब्त, ऊपर बोरियों में पाउडर भरा, नीचे छुपाया था नशा सेंट्रल बैंक का सहायक प्रबंधक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; ग्वालियर स्थित आवास पर भी छापा डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, शव बोरे में भरकर श्मशान में दफनाया, गांव में दूसरी मौत से ऐसा खुला राज, जानिए वजह पास्टर बोला- शिव-विष्णु कुछ नहीं कर सकते, दो घूंट पानी बीमारी ठीक करेगा, मकान मालिक समेत गिरफ्तार विमान में सवार थे पूर्व CM भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम अरुण साव समेत कई दिग्गज, जानिए वजह गरियाबंद में पीट-पीटकर मार डाला, शवों को बोरे में भरा, जानिए कैसे धराए कातिल ? TI पर मारपीट और रिश्वत मांगने का आरोप, लाठी-डंडों और बेल्ट से पिटाई, जबरन लिखवाया झूठा बयान 50 लाख का 38 तोला सोना और स्कॉर्पियो जब्त, सूने मकानों को बनाते थे निशाना, 6 आरोपी गिरफ्तार ATS ने स्लीपर सेल को पकड़ा, टारगेट किलिंग के लिए ब्रेनवॉश; अफगानिस्तान में सीक्रेट ट्रेनिंग की थी साजिश पुलिस ने 'पॉइंटर' भेजा, सिग्नल मिलते ही दी दबिश, महिला-दलाल समेत 3 गिरफ्तार, 3 लड़कियों का रेस्क्यू करीब 20 क्विंटल गांजा जब्त, ऊपर बोरियों में पाउडर भरा, नीचे छुपाया था नशा सेंट्रल बैंक का सहायक प्रबंधक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; ग्वालियर स्थित आवास पर भी छापा डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, शव बोरे में भरकर श्मशान में दफनाया, गांव में दूसरी मौत से ऐसा खुला राज, जानिए वजह पास्टर बोला- शिव-विष्णु कुछ नहीं कर सकते, दो घूंट पानी बीमारी ठीक करेगा, मकान मालिक समेत गिरफ्तार विमान में सवार थे पूर्व CM भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम अरुण साव समेत कई दिग्गज, जानिए वजह गरियाबंद में पीट-पीटकर मार डाला, शवों को बोरे में भरा, जानिए कैसे धराए कातिल ? TI पर मारपीट और रिश्वत मांगने का आरोप, लाठी-डंडों और बेल्ट से पिटाई, जबरन लिखवाया झूठा बयान 50 लाख का 38 तोला सोना और स्कॉर्पियो जब्त, सूने मकानों को बनाते थे निशाना, 6 आरोपी गिरफ्तार

: राजेन्द्रग्राम में गजराजों की चिंघाड़: हाथियों की एंट्री से इस इलाके के ग्रामीण खौफजदा, जानिए क्या बोला वन अमला ?

MP CG Times / Mon, Apr 4, 2022

रमेश तिवारी, पुष्पराजगढ़: हाथियों का समूह छत्तीसगढ़ सीमा से अनूपपुर जिले के जंगल में आ गया है, जिसमें से 3 दन्तेल हाथियों का समूह क्षेत्र के मुख्यालय राजेंद्रग्राम के समीप दिनांक 3/4/22 को बघर्रा जंगल में देखा गया था. मिली जानकारी के मुताबिक हाथी रात में जोहिला नदी के किनारे देखे गए थे. रात में ही जोहिला नदी पार कर ग्राम किरगी होते हुए बड़े लखौरा पहुंचे थे, जिन्हें 4/4/ 22 को सुबह ग्रामीणों द्वारा देखा गया था. ग्राम लखौरा से हाथियों का समूह मसना टोला के पास पलवा ददरा डोंगरी में डेरा जमाए हुए हैं. वन विभाग के कर्मचारी इन हाथियों की निगरानी कर रहे हैं. 1 अप्रैल शनिवार को यह तीनों हाथी जैतहरी वन क्षेत्र के जंगल में दिखे थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार यह तीनों हाथी छत्तीसगढ़ सीमा से भटक कर माह मार्च में ही मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के वन क्षेत्र में आ गए थे, जो इस समय पर पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के राजेंद्रग्राम के समीप में डेरा जमाए हुए हैं, जिससे आस-पास के गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है. हालांकि इन हाथियों के द्वारा अभी तक किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना किए जाने की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है. खबर लिखे जाने तक इन तीन हाथियों का समूह वन परीक्षेत्र राजेंद्रग्राम तहसील पुष्पराजगढ़ से 3 किलोमीटर की दूरी पर धरहर पलवा दादरा डोंगरी में विचरण कर रहे हैं. वन अधिकारी वर्मा ने बताया कि वन विभाग का अमला इन हाथियों पर लगातार नजर रखे हुए हैं. यह हाथी सुबह 7:00 बजे से इसी डोंगरी में हैं. इनके मूवमेंट की लगातार निगरानी की जा रही है. हालांकि जिस डोंगरी में यह तीनों हाथी हैं, उसमें जंगल नहीं है. बरमसिया झाड़ी एवं 2-4 पेड़ ही लगे हुए हैं. अब यह देखना है कि इन हाथियों का समूह किस तरफ मूवमेंट करता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन