Logo
Breaking News Exclusive
राजिम में बच्चों की पढ़ाई छूटी, कॉपी-किताबें जलीं, आंखों में अब भी खौफ जिंदा, पढ़िए 1 फरवरी की इनसाइड स्टोरी गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? MP Petrol Crisis 2026, Petrol Shortage या Panic Buying, अफवाह से कैसे मची भगदड़ ? MP Petrol Crisis 2026, 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल स्टॉक के बावजूद क्यों मची भगदड़, पूरी इनसाइड स्टोरी Investment Tips March 2026, आज इन शेयर्स पर रखें नजर, चेक करिए लिस्ट ! Sensex में 900 अंक की तेजी, Nifty भी 300 अंक चढ़ा; पढ़िए Share Market Update Lockdown in India 2026, ‘Lockdown due to War’ क्यों हो रहा ट्रेंड; जानिए पूरा सच डॉक्टर ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला, 2-2 लाख में किराए के किलर भी बुलाए गरियाबंद में सिविक एक्शन, ओड-अममौरा में स्वास्थ्य जांच, बांटी गई दवाइयां-रोजमर्रा के उपयोग की सामग्रियां मध्य प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, Petrol Pump पर लंबी कतारें, कई जगह स्टॉक खत्म राजिम में बच्चों की पढ़ाई छूटी, कॉपी-किताबें जलीं, आंखों में अब भी खौफ जिंदा, पढ़िए 1 फरवरी की इनसाइड स्टोरी गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? MP Petrol Crisis 2026, Petrol Shortage या Panic Buying, अफवाह से कैसे मची भगदड़ ? MP Petrol Crisis 2026, 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल स्टॉक के बावजूद क्यों मची भगदड़, पूरी इनसाइड स्टोरी Investment Tips March 2026, आज इन शेयर्स पर रखें नजर, चेक करिए लिस्ट ! Sensex में 900 अंक की तेजी, Nifty भी 300 अंक चढ़ा; पढ़िए Share Market Update Lockdown in India 2026, ‘Lockdown due to War’ क्यों हो रहा ट्रेंड; जानिए पूरा सच डॉक्टर ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला, 2-2 लाख में किराए के किलर भी बुलाए गरियाबंद में सिविक एक्शन, ओड-अममौरा में स्वास्थ्य जांच, बांटी गई दवाइयां-रोजमर्रा के उपयोग की सामग्रियां मध्य प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, Petrol Pump पर लंबी कतारें, कई जगह स्टॉक खत्म

: जिसके मल से बनती है सबसे महंगी कॉफी: कोरबा में व्यापारी के घर डाला डेरा, सारी रात दहशत में रहा परिवार

News Desk / Wed, Feb 1, 2023


छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक व्यापारी के घर खतरनाक और जीव घुस गया। इसके चलते परिजन डरे रहे और सारी रात जागकर काटी। अगले दिन रेस्क्यू टीम पहुंची और उसे मशक्कत के बाद पकड़ा। तब पता चला कि यह एशियन पाम सिवेट है। यानी आम भाषा में कबरबिज्जु। विशेषज्ञों का कहना है कि इसके मल से दुनिया की सबसे महंगी कॉफी तैयार होती है। जिसके एक कप की कीमत छह हजार रुपये है। फिलहाल वन विभाग की मदद से उसे जंगल में छोड़ दिया गया है। मामला कटघोरा क्षेत्र का है। 

आधी रात व्यापारी के बेडरूम में घुसा
दरअसल, कोरबा का जंगल जैव विविधता से भरा हुआ है। यहां आए दिन अनोखे जीव सामने आते रहते हैं जो कौतुहल का कारण बनते हैं। अक्सर इन दुर्लभ जीवों को अब टीवी में ही हम देखते हैं। ऐसा ही एक जीव सिवेट, सुतर्रा में रहने वाले व्यापारी विजय कुमार अग्रवाल के घर में बुधवार रात घुस आया। रात करीब 12 बजे जब बेडरूम में उसे घरवालों ने देखा तो डर गए। इसके बाद उन्होंने वन विभाग के सदस्य और स्नेक रेस्क्यू टीम के अध्यक्ष जितेंद्र सारथी को इसकी सूचना दी।  

एक घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा गया
रात काफी होने के कारण जितेंद्र सारथी अपनी टीम के साथ गुरुवार सुबह व्यापारी के घर पहुंचे। इसकी जानकारी कटघोरा डीएफओ प्रेमलता यादव को भी दी गई। टीम पहुंची तो पता चला कि व्यापारी ने डर के चलते कमरे को बंद कर दिया गया था। कमरा खुला और जीव को तलाश गया तो वह एसी के ऊपर बैठा दिख गया। टीम ने उसका रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया तो सिवेट ने उन्हें डराना। हमले की भी कोशिश की। फिलहाल एक घंटे की मशक्कत के बाद टीम उसे पकड़ने में सफल हो गई।

एक कप कॉफी की कीमत छह हजार रुपये
वन विभाग के सदस्य जितेंद्र सारथी ने बताया कि पकड़ा गया जीव एशियन पाम सिवेट है। इसके मल से दुनिया की सबसे महंगी कॉफी तैयार की जाती है। इसके एक कप की कीमत करीब छह हजार रुपये है। बिल्ली की तरह दिखने वाले इस जीव की आंतों से गुजरने के बाद कॉफी बींस का स्वाद ज्यादा बेहतर हो जाता है। बहुत से लोग कॉफी के बड़े शौकीन होते हैं और इसके नए-नए स्वाद की तलाश में रहते हैं। इससे बनने वाली कॉफी का नाम कोपी लुवाक है। ये कई एशियाई देशों समेत दक्षिण भारत में भी बनती है। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन