Logo
Breaking News Exclusive
धान के कटोरे में 'मौत' की खेती, BJP नेता से लेकर मास्टर माइंड तक, पढ़िए अफीम नेटवर्क की सीक्रेट कहानी ! पत्नी से SEX करना चाह रहा था पति, आधीरात जाग गए ससुराल वाले, एक ही कमरे में सो रहे थे, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ? गुस्साए ग्रामीणों ने बनाया बंधक, 500 पैकेट सरकारी खाद बारिश में भीगी स्ट्रोक पीड़ित को 17KM खटिया से ढोकर लाया गया, एंबुलेंस नहीं पहुंची, BMO 15 घंटे से बेखबर धान के कटोरे में 'मौत' की खेती, BJP नेता से लेकर मास्टर माइंड तक, पढ़िए अफीम नेटवर्क की सीक्रेट कहानी ! पत्नी से SEX करना चाह रहा था पति, आधीरात जाग गए ससुराल वाले, एक ही कमरे में सो रहे थे, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ? गुस्साए ग्रामीणों ने बनाया बंधक, 500 पैकेट सरकारी खाद बारिश में भीगी स्ट्रोक पीड़ित को 17KM खटिया से ढोकर लाया गया, एंबुलेंस नहीं पहुंची, BMO 15 घंटे से बेखबर

भूपेश बोले- कल का बच्चा धीरेंद्र शास्त्री हमें सनातन धर्म सिखाने चला : दिव्य दरबार में लोग ठीक हो रहे तो मेडिकल कॉलेज खोलने की जरूरत क्यों ?

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर तीखा हमला बोला है। बघेल ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री धार्मिक आयोजनों की आड़ में पैसा बटोरने आते हैं और भारतीय जनता पार्टी के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं।

भूपेश बघेल ने कहा कि, जब धीरेंद्र शास्त्री पैदा भी नहीं हुए थे, तब से मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा हूं। वह कल का बच्चा है और हमें सनातन धर्म सिखाने चला है।

उन्होंने दिव्य दरबार पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर वहां लोग ठीक हो रहे हैं, तो फिर मेडिकल कॉलेज खोलने की जरूरत क्यों पड़ रही है। बघेल ने धीरेंद्र शास्त्री को खुली चुनौती देते हुए कहा कि वे छत्तीसगढ़ के किसी भी साधु-संत से शास्त्रार्थ कर लें।

मुसलमान सत्ता में रहे, लेकिन तब भी हिंदू समाज सुरक्षित था

इससे पहले भी भूपेश बघेल ने बयान दिया था कि आजादी की लड़ाई के दौरान भी हिंदू खतरे में नहीं थे। उन्होंने कहा कि मुगलों और सुल्तानों का शासन रहा, मुसलमान सत्ता में रहे, लेकिन तब भी हिंदू समाज सुरक्षित था। बघेल ने आरोप लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री और कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा अंधविश्वास फैला रहे हैं।

भूपेश बघेल के इन बयानों पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि अगर हिंदू समाज को जोड़ना अंधविश्वास है, तो ऐसे लोगों को देश छोड़ देना चाहिए। वहीं भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि भूपेश बघेल को इतिहास का ज्ञान नहीं है और वे सनातन विरोधी सोच रखते हैं।

बघेल बोले– धीरेंद्र शास्त्री से 10 साल बड़ा है मेरा बेटा

भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती कबीर साहेब और गुरु घासीदास की विचारधारा से जुड़ी हुई है। यहां की आध्यात्मिक परंपरा बहुत पुरानी है और किसी बाहरी व्यक्ति से सीखने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री से उनका बेटा भी उम्र में 10 साल बड़ा है।

टीएस सिंहदेव का बयान– मुगल काल में हिंदू सुरक्षित थे

इसी मुद्दे पर छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भिलाई में कहा कि मुगल काल में हिंदू सुरक्षित थे और इतिहास में हिंदुओं के दमन के ठोस प्रमाण नहीं मिलते।

सिंहदेव ने कहा कि वह इतिहास में एमए कर चुके हैं और गहन अध्ययन के आधार पर यह कहते हैं कि मुगल काल में हिंदुओं पर सुनियोजित या व्यापक अत्याचार के पुख्ता साक्ष्य नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मुगल काल में सरगुजा रियासत सुरक्षित रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन