Logo
Breaking News Exclusive
वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार

: मां की याचिका पर Chhattisgarh High Court ने एसपी से कहा- लापता बालिका को खोजें

News Desk / Thu, Sep 15, 2022

बिलासपुर। 20 दिनों से लापता बेटी को सुरक्षित घर लाने के लिए एक मां ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में बंदी प्रतिक्षण याचिका दायर की गुहार लगाई है। मां की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट की डिवीजन ने बिलासपुर जिले की पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर लापता बेटी की खोजबीन करने और सुरक्षित घर पहुंचाने के निर्देश जारी किए हैं। बिलासपुर जिला के बिल्हा थाना क्षेत्र की एक 15 वर्षीय बालिका सात अगस्त 2022 से लापता है। आस पड़ोस व स्वजन के यहां खोजबीन के बाद जब बेटी नहीं मिली तब माता-पिता ने बिल्हा थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।
इस पर पुलिस ने धारा 363 के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया। एफआइआर दर्ज होने के बाद भी तलाश करने पर बालिका का कोई पता नहीं चला। पुलिस की उदासीनता से क्षुब्ध होकर बालिका की माता ने अधिवक्ता सुशोभित सिंह, कुंवर साहू, चंद्र कुमार के जरिये हाई कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की है। याचिका में सुप्रीम कोर्ट द्वारा बचपन बचाओ आंदोलन विरुद्ध भारत संघ में पारित निर्णय का हवाला दिया है। याचिका की प्रारंभिक सुनवाई बुधवार को हुई थी। इस दौरान कई अन्य पक्षों ने अपना जवाब कोर्ट के समक्ष पेश नहीं कर पाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाई कोर्ट ने प्रकरण की सुनवाई के लिए बुधवार को ही गुरुवार की तिथि तय कर दी थी। बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिकाकर्ता मां ने बेटी को सुरक्षित वापस घर लाने की गुहार हाई कोर्ट के समक्ष लगाई है। याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में पुलिस की कार्रवाई को लेकर आशंका के साथ ही नाराजगी भी जताई है। उनका कहना है कि पुलिस से लगातार बेटी को सुरक्षित वापस लाने व खोजबीन करने की गुहार लगाने के बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा गंभीरता नहीं बरती जा रही है। बीते 20 दिनों से बेटी घर से गायब है पता नहीं वह किस हाल में होगी और कहां होगी। जिले में और भी घटित हो चुका है मामला बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लाक के अलावा जिले के अन्य ब्लाकों में भी अपहरण और दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बेटियां स्कूल जाने के नाम पर या घर से पड़ोस में या अपने परिचित के घर जाने के नाम पर निकलने के बाद घर वापस नहीं लौट पा रही हैं। इस तरह की घटनाओं को देखते हुए याचिकाकर्ता मां ने आशंका भी जताई है। पुलिस कार्रवाई को लेकर कोर्ट के समक्ष उन्होंने नाराजगी जताने के साथ ही गुहार लगाई है कि उनकी बेटी को सुरक्षित वापस लाया जाए।
Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन