Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: ये कैसी जल्लाद दादी है ? पोते की चाह में पोती का कत्ल, 15 दिन की मासूम को कुएं में फेंका, पढ़िए खौफनाक मंजर

Grandma murder granddaughter in Surajpur: सूरजपुर जिले में पोते की चाहत में दादी (grandmother killed) ने अपनी 15 दिन की मासूम पोती की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. बहू ने 15 दिन पहले एक बेटी को जन्म दिया था, जिसके बाद से सास उससे झगड़ा करती थी. बेटी के पैदा होने पर आए दिन उसे ताने मारती थी. घटना करंजी थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के अनुसार एक अप्रैल को करंजी गांव निवासी अर्पणा विश्वास अपने पति आशीष विश्वास व ससुर पंकज विश्वास के साथ करंजी थाने पहुंची. अपनी नवजात बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है. ससुर पंकज विश्वास ने बताया कि एक अप्रैल की सुबह वह काम पर चावल लाया था. बेटा आशीष विश्वास भी घर पर नहीं था. घर में केवल पत्नी मिताली विश्वास, बहू अपर्णा विश्वास और उनकी 15 दिन की पोती मौजूद थी. इसके बाद शाम को मोबाइल से सूचना मिली कि 15 दिन की पोती को कोई उठा ले गया है. बच्ची अपनी मां के साथ सो रही थी तभी किसी ने उसे गायब कर दिया. पुलिस को पीड़िता के घर और आसपास तलाश करने के बाद बच्ची की लाश उसकी मां अपर्णा विश्वास के बाड़े के कुएं में मिली. इसके बाद पुलिस ने बच्ची के शव को कुएं से बाहर निकाला. पुलिस ने इस मामले में लड़की की दादी, पिता, परिवार के अन्य सदस्यों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए. पुलिस को हत्या के लिए पीड़िता की मां अपर्णा की सास व मृत बच्चे की दादी मिताली विश्वास (48 वर्ष) पर शक है, जिसके बाद पुलिस ने सास को हिरासत में लेकर उससे सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कR, लेकिन पुलिस पूछताछ के सामने वह नहीं मानी और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी दादी मिताली विश्वास ने बताया कि वह पोता चाहती थी, जबकि बहू को पोती मिल गई, जिससे वह काफी नाराज थी. 1 अप्रैल की दोपहर जब घर में सब सो रहे थे तो उसने चुपचाप अपनी मां के पास सो रही बच्ची को उठा लिया. इसके बाद बालिका को बाड़ी स्थित कुएं में फेंक दिया. बच्चे की मां अपर्णा ने बताया कि जब वह उठी तो उसका बच्चा नहीं था, उसने सास से बच्चे के बारे में पूछा तो उन्होंने पोती के बारे में कोई भी जानकारी होने से साफ इंकार कर दिया. इसके बाद उसने घटना की जानकारी अपने पति को दी. कुएं से मासूम की लाश निकली पुलिस अधीक्षक सूरजपुर रामकृष्ण साहू ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने नवजात बच्ची के घर और आसपास की तलाशी ली. इस दौरान पुलिस बाड़ी स्थित कुएं पर पहुंची. यहां कुएं में देखा तो पानी के ऊपर एक नवजात बच्ची का शव दिखाई देने लगा। उसे कुएं से बाहर निकाला गया. उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल मामले में आरोपी दादी के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज किया गया है. उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन