Logo
Breaking News Exclusive
ATS ने स्लीपर सेल को पकड़ा, टारगेट किलिंग के लिए ब्रेनवॉश; अफगानिस्तान में सीक्रेट ट्रेनिंग की थी साजिश पुलिस ने 'पॉइंटर' भेजा, सिग्नल मिलते ही दी दबिश, महिला-दलाल समेत 3 गिरफ्तार, 3 लड़कियों का रेस्क्यू करीब 20 क्विंटल गांजा जब्त, ऊपर बोरियों में पाउडर भरा, नीचे छुपाया था नशा सेंट्रल बैंक का सहायक प्रबंधक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; ग्वालियर स्थित आवास पर भी छापा डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, शव बोरे में भरकर श्मशान में दफनाया, गांव में दूसरी मौत से ऐसा खुला राज, जानिए वजह पास्टर बोला- शिव-विष्णु कुछ नहीं कर सकते, दो घूंट पानी बीमारी ठीक करेगा, मकान मालिक समेत गिरफ्तार विमान में सवार थे पूर्व CM भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम अरुण साव समेत कई दिग्गज, जानिए वजह गरियाबंद में पीट-पीटकर मार डाला, शवों को बोरे में भरा, जानिए कैसे धराए कातिल ? TI पर मारपीट और रिश्वत मांगने का आरोप, लाठी-डंडों और बेल्ट से पिटाई, जबरन लिखवाया झूठा बयान 50 लाख का 38 तोला सोना और स्कॉर्पियो जब्त, सूने मकानों को बनाते थे निशाना, 6 आरोपी गिरफ्तार ATS ने स्लीपर सेल को पकड़ा, टारगेट किलिंग के लिए ब्रेनवॉश; अफगानिस्तान में सीक्रेट ट्रेनिंग की थी साजिश पुलिस ने 'पॉइंटर' भेजा, सिग्नल मिलते ही दी दबिश, महिला-दलाल समेत 3 गिरफ्तार, 3 लड़कियों का रेस्क्यू करीब 20 क्विंटल गांजा जब्त, ऊपर बोरियों में पाउडर भरा, नीचे छुपाया था नशा सेंट्रल बैंक का सहायक प्रबंधक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; ग्वालियर स्थित आवास पर भी छापा डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, शव बोरे में भरकर श्मशान में दफनाया, गांव में दूसरी मौत से ऐसा खुला राज, जानिए वजह पास्टर बोला- शिव-विष्णु कुछ नहीं कर सकते, दो घूंट पानी बीमारी ठीक करेगा, मकान मालिक समेत गिरफ्तार विमान में सवार थे पूर्व CM भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम अरुण साव समेत कई दिग्गज, जानिए वजह गरियाबंद में पीट-पीटकर मार डाला, शवों को बोरे में भरा, जानिए कैसे धराए कातिल ? TI पर मारपीट और रिश्वत मांगने का आरोप, लाठी-डंडों और बेल्ट से पिटाई, जबरन लिखवाया झूठा बयान 50 लाख का 38 तोला सोना और स्कॉर्पियो जब्त, सूने मकानों को बनाते थे निशाना, 6 आरोपी गिरफ्तार

: जन्माष्टमी उपवास की सजा: कृष्ण भगवान पर अभद्र टिप्पणी करते हुए शिक्षक ने की बच्चों की पिटाई, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

MP CG Times / Wed, Sep 1, 2021

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक शिक्षक की शर्मनाक करतूत देखने को मिली है. एक शिक्षक होते हुए भी अशिक्षित वाली बात करते नजर आए. शिक्षक ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और भगवान पर अभद्र टिप्पणी करने की हिमाकत की है. दरअसल, ग्राम पंचायत गिरोला के बुंदापारा स्थित माध्यमिक विद्यालय में कृष्ण जन्माष्टमी पर उपवास रखने वाले स्‍कूली बच्चों की शिक्षक ने पिटाई की है. शिक्षक ने कृष्ण भगवान पर अभद्र टिप्पणी भी की. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यह जानकारी बाहर आई. जिससे नाराज बच्चों के परिजन और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की भीड़ पंचायत भवन में जुटी. पूरे गांव में शिक्षक के प्रति विरोध और आक्रोश देखने को मिला. पंचायत भवन में जुटे परिजन और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शिक्षक चरण मरकाम को चारों तरफ से घेर लिया. घटना की सूचना के बाद कोडागांव पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. वहां जुटी भीड़ को तितर-बितर कर मामले की तफ्तीश में जुट गई. पुलिस देर से पहुंची, तो भीड़ उग्र होने से गंभीर घटना घट सकती थी. स्कूल में अध्ययनरत बच्चों ने बताया शिक्षक चरण मरकाम कक्षा लेने मंगलवार को विद्यालय पहुंचे थे. हम सभी विद्यार्थियों से जन्माष्टमी के अवसर पर उपवास रहने वालों का नाम पूछा. उपवास रहने वालों ने हाथ खड़े कर उपवास रहने की जानकारी दी. इतने में शिक्षक भड़कते हुए विशेष समुदाय के देवताओं के खिलाफ अनर्गल बातें करते हुए उपवास रहने वाले बच्चों की पिटाई करने लगे. गायत्री माता और श्री कृष्ण भगवान पर अभद्र टिप्पणी की. शासकीय माध्यमिक विद्यालय गिरोला के प्रधान पाठक चंद्रगुप्त तुरकर ने कहा कि उपवास रहने वाले बच्चों को शिक्षक मरकाम के द्वारा पिटाई करने की बात सामने आई है. मैंने शिक्षक को बुलाकर पूछताछ की, तो उन्होंने बच्चों द्वारा उचित जानकारी ना देने पर मारने की बात कही. घटना की जानकारी मैंने विभागीय उच्च अधिकारियों को दी है. इस मामले में शिक्षक चरण मरकाम से भी मामले की जानकारी ली गई, तो उन्होंने गलती स्वीकार करते हुए दोनों हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे. जिला शिक्षा अधिकारी कोंडागांव राजेश मिश्रा ने कहा कि पूरे मामले की जांच कर ली गई है. शिक्षक चरण मरकाम को निलंबित करने की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन