Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: CG Police Constable Exam: छत्तीसगढ़ में 5,967 कॉन्स्टेबल की भर्ती, जानिए कब और कहां होगा फिजिकल टेस्ट ?

MP CG Times / Fri, Nov 15, 2024

CG Police Constable Exam Date 2024; Surguja Raigarh Raipur Centre Details: छत्तीसगढ़ में आरक्षक के 5967 पदों पर भर्ती निकली है। पहले चरण में बिलासपुर संभाग के रायगढ़ और सरगुजा संभाग में 893 पदों पर भर्ती हो रही है। रायगढ़ में भर्ती प्रक्रिया कल (शनिवार) 16 नवंबर से 24 दिसंबर तक चलेगी। यहां करीब 70 हजार अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। यह भर्ती परीक्षा 2013 के बाद हो रही है।

वहीं, सरगुजा संभाग के सिलफिली बटालियन परिसर में भी कल (शनिवार) 16 नवंबर से भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। आरक्षक के 769 पद भरे जाएंगे। इसके लिए 82 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। एएसपी आकाश मरकाम ने बताया कि रायगढ़ के उरदना पुलिस ग्राउंड में तैयारी की जा रही है। यहां रायगढ़, सक्ती, जांजगीर चांपा और सारंगढ़ के अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस दौरान लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, 100 मीटर और 800 मीटर दौड़ का आयोजन किया जाएगा। सारंगढ़ जिले से आए ज्यादा आवेदन सबसे ज्यादा आवेदन सारंगढ़ से हैं। रायगढ़ से 15 हजार, सारंगढ़ से 34 हजार, जांजगीर चांपा से 5500, सक्ती से 15300 आवेदन आए हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा सुबह 6 बजे शुरू होगी। भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। वहीं, बिलासपुर केंद्र में बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, गौरेला पेंड्रा मरवाही के अभ्यर्थी शामिल होंगे। भर्ती प्रक्रिया 16 नवंबर से 10 जनवरी 2025 तक चलेगी। परीक्षा के 5 इवेंट 100 अंकों के होंगे बताया जा रहा है कि शारीरिक दक्षता परीक्षा के 5 इवेंट 100 अंकों के होंगे। इसमें पुरुष वर्ग में लंबी कूद के लिए 5 मीटर 50 सेमी या उससे अधिक के लिए 20 अंक दिए जाएंगे। वहीं, महिला वर्ग में लंबी कूद के लिए 4 मीटर 25 सेमी या उससे अधिक के लिए 20 अंक दिए जाएंगे। इसी तरह पुरुष वर्ग में 1 मीटर 50 सेमी या उससे अधिक तक ऊंची कूद और महिला वर्ग में 1 मीटर 20 सेमी या उससे अधिक के लिए 20 अंक दिए जाएंगे। 2 मिनट में 800 मीटर दौड़ गोला फेंक में पुरुष वर्ग में 9 मीटर या उससे अधिक और महिला वर्ग में 8 मीटर या उससे अधिक के लिए 20 अंक दिए जाएंगे। पुरुष वर्ग में 12 सेकंड या उससे कम और महिला वर्ग में 14 सेकंड या उससे कम में 100 मीटर दौड़ के लिए 20 अंक दिए जाएंगे। पुरुष वर्ग में 2 मिनट तक और महिला वर्ग में 2 मिनट 30 सेकंड तक 800 मीटर दौड़ के लिए 20 अंक दिए जाएंगे। तैयारी पूरी, शारीरिक दक्षता के होंगे पांच इवेंट सरगुजा एसपी और चयन समिति के अध्यक्ष योगेश पटेल ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता के पांच इवेंट होंगे। इनमें ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, 100 मीटर और 800 मीटर दौड़ की दक्षता परीक्षा शामिल होगी। इसमें चयनित होने वालों की लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद परिणाम जारी किए जाएंगे। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन