Logo
Breaking News Exclusive
वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार

: हाथियों ने 17 दिन में 7 लोगों को कुचलकर मार डाला: महिला को सूंड से उठाकर पटका, साथियों ने भागकर बचाई जान, महुआ-तेंदूपत्ता सीजन में बढ़ जाते हैं हमले

Chhattisgarh Balrampur Elephants crushed 7 people to death in 17 days: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बुधवार को महुआ बीनने गई एक महिला को हाथी ने कुचलकर मार डाला, जबकि कई महिलाएं खुद को बचाने के लिए भाग निकलीं। महिलाएं महुआ बीनने गई थीं, तभी हाथी ने हमला कर दिया। घटना वाड्रफनगर थाना क्षेत्र के पोकली जंगल में हुई। मिली जानकारी के अनुसार मरने वाली महिला का नाम यशोदा दास (58) है। वह वाड्रफनगर ब्लॉक के सहया गांव की रहने वाली थी। ये दोनों हाथी जशपुर और झारखंड क्षेत्र से घुसे हैं। झारखंड से घुसे हाथी ने 5 लोगों और जशपुर से घुसे हाथी ने 2 लोगों को मार डाला है। अब जानिए हाथियों ने महिला को कैसे मारा? दरअसल, यशोदा दास हमेशा की तरह बुधवार की सुबह भी अपनी महिला साथियों के साथ महुआ बीनने पोकली महुआ जंगल गई थीं। वह महुआ बीनने के लिए जंगल के अंदर करीब 7 किलोमीटर तक गई थीं। इस इलाके में हाथियों का डेरा रहता है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, यशोदा महुआ बीन रही थी, तभी हाथी वहां पहुंच गया। इस दौरान अन्य महिलाएं भाग गईं, लेकिन यशोदा भाग नहीं सकी। हाथी ने उसके पीछे दौड़कर उसे सूंड से उठाकर पटक दिया और कुचल दिया। आसपास के गांवों में अलर्ट घटना की सूचना मिलने पर वाड्रफनगर वन एसडीओ अनिल सिंह पैकरा रेंजर और वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसडीओ अनिल सिंह पैकरा ने बताया कि यह हाथी झारखंड से बलरामपुर जिले में प्रवेश कर गया है। यह हाथी रामानुजगंज वन परिक्षेत्र से होते हुए वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहा है। मंगलवार को भी वन अमले ने स्याही, रजखेता, वाड्रफनगर, कोटराही, करमडीहा समेत आसपास के गांवों में मुनादी कराकर हाथी की मौजूदगी की सूचना दी थी। वे उसे महुआ बीनने के लिए बाइक पर छोड़कर चले गए थे। एसडीओ पैकरा ने बताया कि घोषणा के बावजूद यशोदा दास का बेटा बुधवार सुबह उसे बाइक पर बैठाकर जंगल ले गया। घटना स्थल से यशोदा का घर करीब 7 किमी दूर है। महुआ और तेंदू पत्ता सीजन में सरगुजा संभाग में हाथियों के हमले में मौतों की संख्या बढ़ जाती है। 17 दिनों में हाथियों के हमले में 7 मौतें 31 मार्च: झारखंड से आए हाथी ने रामानुजगंज क्षेत्र के फुलवार गांव में उस्मान अंसारी (50) और असमीना अंसारी (45) पर हमला कर दिया। पत्नी असमीना की देर रात अंबिकापुर के मिशन अस्पताल में मौत हो गई। पति उस्मान की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। 1 अप्रैल: रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के रामपुर में महुआ बीनने गए दुर्गा प्रसाद (48) को हाथी ने कुचल दिया। वे अंबिकापुर कमिश्नर कार्यालय में चपरासी थे। हाथी के हमले में दुर्गा प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। 2 अप्रैल: शंकरगढ़ क्षेत्र में महुआ बीनने गए गिद्दी कोरवा (50) को हाथी ने मार डाला। हालांकि, इस घटना में जशपुर से बलरामपुर जिले में घुसा दूसरा हाथी शामिल था। 3 अप्रैल: बलरामपुर जिले के घाघरा में खेतों में पानी देने गए युवक को जशपुर से घुसे हाथी ने कुचल दिया। 8 अप्रैल: रामानुजगंज के चाकी में झारखंड से आए हाथी ने देवलाल को दौड़ाकर पकड़ लिया और फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। 16 अप्रैल: पोकली महुआ जंगल में महुआ बीनने गई महिला को झारखंड से आए हाथी ने कुचलकर मार डाला। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन