Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: छत्तीसगढ़ के बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट: 10 से 12 लोगों के मारे जाने की खबर, मलबे में कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chhattisgarh Bemetara gunpowder factory big explosion update: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में स्थित एक बारूद फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट हुआ है। धमाके में 10 से 12 लोगों के मारे जाने और कई के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि मलबे में कई लोग दबे हो सकते हैं। घटना बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड बारूद फैक्ट्री में हुई। फैक्ट्री में 800 से ज्यादा लोग काम करते हैं। धमाके के बाद इलाके के कई गांवों में अफरा-तफरी मच गई। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। फैक्ट्री के पास हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. फिलहाल घायलों को फैक्ट्री से निकालने का काम किया जा रहा है. कुछ घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर लाया जा रहा है। प्रशासन की टीम मौके पर फिलहाल फैक्ट्री में विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है. लोगों को धमाके वाले इलाके से दूर रखा जा रहा है. बेमेतरा की यह बारूद फैक्ट्री काफी बड़े क्षेत्र में फैली हुई है. धमाके के बाद आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. ब्लास्टिंग के बाद बेरला एसडीओपी तत्काल मौके पर पहुंचे। डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा बयान बेमेतरा में फैक्ट्री ब्लास्ट को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि बोरसी में बेहद हृदय विदारक घटना हुई है. मैं लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं. एसपी से बात हुई है. राहत एवं बचाव कार्य शुरू हो गया है. प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है. आसपास के जिलों से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गई हैं. प्रशासन की ओर से हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं. मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है. रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पूरा प्रशासन मिलकर काम कर रहा है. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन