Logo
Breaking News Exclusive
USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे

हनुमान जयंती पर चुपके से मूर्ति स्थापना पर बवाल : अफसरों ने सब्बल चलवाकर हनुमान जी की प्रतिमा उखड़वाने की कोशिश, हिंदू संगठन का थाने के बाहर हंगामा, CSP से बहस

Chhattisgarh Bhilai Hanuman Jayanti Statue Installation: छत्तीसगढ़ के भिलाई में हनुमान जंयती पर बुधवार की रात निगम के गार्डन में किसी ने चुपके से हनुमान जी की मूर्ति स्थापित कर दी। जब इसकी जानकारी नगर निगम को हुई, तो अधिकारियों ने सब्बल से मूर्ति को उखड़वा दिया। जिससे विवाद और तनाव की स्थिति बन गई।

हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सुपेला थाने पहुंचकर निगम के अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग को लेकर थाने के सामने करीब 3 घंटे तक धरने पर बैठे रहे। थाने के सामने ही जमकर हंगामा किया। भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी और हिन्दू संगठन के बीच जमकर बहस भी हो गई।

जानिए क्या है पूरा विवाद

बताया जा रहा है कि, भिलाई नगर निगम के नेहरू नगर के गार्डन में बने योग एरिया में बुधवार की रात हनुमान जी की मूर्ति स्थापित कर दी गई थी। सूचना मिलने के बाद नगर निगम की टीम गुरुवार को मौके पर पहुंची, कथित तौर पर अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू की।

संगठन का आरोप है कि, इस दौरान मूर्ति को नुकसान पहुंचाया गया, जबकि निगम का कहना है कि, मूर्ति अचानक रात में रखी गई थी। गार्डन की बाउंड्री भी तोड़ी गई थी। इसलिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

हनुमान जयंती के कारण मांगा गया समय

हिंदूवादी संगठनों ने बताया कि, हनुमान जयंती के चलते उन्होंने मूर्ति हटाने के लिए 24 घंटे का समय मांगा था, जिसकी जानकारी लिखित में निगम को दी गई थी। इसके बावजूद कार्रवाई किए जाने से संगठन के लोग नाराज हो गए।

बजरंग दल ने की FIR की मांग

घटना के विरोध में बजरंग दल के पदाधिकारी सुपेला थाना पहुंचे और नगर निगम के अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। धरने के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। धरने के दौरान भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने प्रदर्शनकारियों से आवेदन देने को कहा, लेकिन संगठन के लोग अपनी मांग पर अड़े रहे।

मूर्ति गाड़ने वाले पर करेंगे FIR- सीएसपी

इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर बहस भी हुई, जिससे माहौल कुछ देर के लिए गरमा गया। भिलाई नगर सीएसपी ने कहा कि, FIR उस व्यक्ति के खिलाफ होगी, जिसने बिना प्राण प्रतिष्ठा किए मूर्ति को गाड़ दिया है। मूर्ति तोड़ने की कोई बात नहीं है।

निगम भी करेगा कार्रवाई

भिलाई नगर निगम का कहना है कि, यह मूर्ति रात के वक्त अचानक से रख दी गई थी। जिसे हटाने के लिए निगम की टीम पहुंची हुई थी। निगम के गार्डन के बाउंड्री को भी तोड़ा गया है। साथ ही गार्डन की बाउंड्री तोड़े जाने के मामले में निगम की ओर से भी FIR दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।

भिलाई नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी तिलेश्वर साहू ने बताया कि, हनुमान जयंती के चलते हिंदू संगठन ने मूर्ति हटाने के लिए 24 घंटे का समय मांगा है। उनका कहना था कि, जिसने स्थापित किया है, वो ही हटा लेगा। ऐसा आश्वासन निगम और पुलिस के सामने दिया है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई- नगर सीएसपी

भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी का कहना है कि, हिंदू संगठन ने आवेदन दिया है। शिकायत की जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हंगामे को लेकर उन्होंने कहा कि, हिंदू संगठक के लोग बाहर बैठे थे, उन्हें अंदर थाने में बैठकर बात करने की बात कही गई थी। कोई आपत्तिजनक स्थिति नहीं बनी है।

मूर्ति हटाने को लेकर सीएसपी ने कहा कि, यह नगर निगम का विषय है। प्रशासनिक प्रकिया के बाद जो भी निर्णय लिया जाएगा। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन