Logo
Breaking News Exclusive
USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे

3 बड़े कोल कारोबारियों पर स्टेट GST का शिकंजा : एक्ट्रेस अंकिता-विक्की के परिवार समेत 11 ठिकानों पर छापेमारी, महावीर कोल वाशरी ने 10 करोड़ किए सरेंडर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्टेट जीएसटी की टीम ने तीन बड़े कोल कारोबारियों महावीर कोल वाशरी, फिल कोल और पारस कोल एंड बेनिफिकेशन के कुल 11 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई स्टेट जीएसटी सचिव मुकेश बंसल के निर्देश पर रायपुर से आई टीम ने की।

12 दिसंबर की सुबह शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक चली। टीम ने कारोबारियों के ऑफिस, आवास, प्लांट और वाशरी में दस्तावेज खंगाले और लेन-देन व आय के रिकॉर्ड की गहन जांच की। शुरुआती जांच के बाद महावीर कोल वाशरी ने 10 करोड़ रुपये का सरेंडर किया है। फिलहाल बाकी दो कारोबारियों के यहां जांच जारी है और कार्रवाई आज भी चल रही है।

कोल मिक्सिंग में इनपुट टैक्स की हेराफेरी के संकेत

अफसरों की प्रारंभिक पड़ताल में कोल मिक्सिंग और अन्य गतिविधियों में इनपुट टैक्स की हेराफेरी के संकेत मिले हैं। टैक्स बचाने के लिए अलग-अलग तरीकों से गड़बड़ी किए जाने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि संभावित टैक्स चोरी का आंकड़ा करोड़ों रुपये में हो सकता है।

लंबे समय से GST की डायरेक्ट निगरानी में थे कारोबारी

सूत्रों के मुताबिक, शहर के ये तीनों बड़े कोल कारोबारी काफी समय से जीएसटी की डायरेक्ट निगरानी में थे। कारोबार का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ है। आय के मुकाबले टैक्स भुगतान कम पाए जाने पर रायपुर की टीम ने सीधे छापेमारी की।

मात्रा का मिलान होने के बाद सामने आएंगे आंकड़े

जांच के दौरान कोयले में मिक्सिंग के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले तत्वों की खरीदी-बिक्री से जुड़ी पूरी जानकारी जुटाई गई है। हालांकि, अभी उनकी मात्रा का मिलान बाकी है। अफसरों का कहना है कि मात्रा का मिलान पूरा होने के बाद टैक्स चोरी से जुड़े वास्तविक आंकड़े सार्वजनिक किए जाएंगे।

दूसरे दिन भी जारी रही कार्रवाई

शनिवार (13 दिसंबर) को भी सभी ठिकानों पर जांच जारी रही। रायपुर से आए अफसर दो दिनों से बिलासपुर में डटे हुए हैं। व्यापार विहार और लिंक रोड स्थित ऑफिस, वाशरी और प्लांट में देर रात तक दस्तावेजों की पड़ताल की गई।

चर्चित कनेक्शन भी आया सामने

बताया जा रहा है कि महावीर कोल वाशरी का संबंध अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन के परिवार से जुड़ा है, जिससे मामला और सुर्खियों में आ गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन