Logo
Breaking News Exclusive
Chhindwara Accident की 15 Photos, हाथ कटकर अलग, लाशों का ढेर, देखिए तड़पती-बिलखती तस्वीरें छिंदवाड़ा में 10 लोगों की मौत, हाथ कटकर अलग, आंखों के सामने तड़प-तड़पकर गई जान, चीखें गूंजती रहीं राजिम में बच्चों की पढ़ाई छूटी, कॉपी-किताबें जलीं, आंखों में अब भी खौफ जिंदा, पढ़िए 1 फरवरी की इनसाइड स्टोरी गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? MP Petrol Crisis 2026, Petrol Shortage या Panic Buying, अफवाह से कैसे मची भगदड़ ? MP Petrol Crisis 2026, 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल स्टॉक के बावजूद क्यों मची भगदड़, पूरी इनसाइड स्टोरी Investment Tips March 2026, आज इन शेयर्स पर रखें नजर, चेक करिए लिस्ट ! Sensex में 900 अंक की तेजी, Nifty भी 300 अंक चढ़ा; पढ़िए Share Market Update Lockdown in India 2026, ‘Lockdown due to War’ क्यों हो रहा ट्रेंड; जानिए पूरा सच डॉक्टर ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला, 2-2 लाख में किराए के किलर भी बुलाए Chhindwara Accident की 15 Photos, हाथ कटकर अलग, लाशों का ढेर, देखिए तड़पती-बिलखती तस्वीरें छिंदवाड़ा में 10 लोगों की मौत, हाथ कटकर अलग, आंखों के सामने तड़प-तड़पकर गई जान, चीखें गूंजती रहीं राजिम में बच्चों की पढ़ाई छूटी, कॉपी-किताबें जलीं, आंखों में अब भी खौफ जिंदा, पढ़िए 1 फरवरी की इनसाइड स्टोरी गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? MP Petrol Crisis 2026, Petrol Shortage या Panic Buying, अफवाह से कैसे मची भगदड़ ? MP Petrol Crisis 2026, 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल स्टॉक के बावजूद क्यों मची भगदड़, पूरी इनसाइड स्टोरी Investment Tips March 2026, आज इन शेयर्स पर रखें नजर, चेक करिए लिस्ट ! Sensex में 900 अंक की तेजी, Nifty भी 300 अंक चढ़ा; पढ़िए Share Market Update Lockdown in India 2026, ‘Lockdown due to War’ क्यों हो रहा ट्रेंड; जानिए पूरा सच डॉक्टर ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला, 2-2 लाख में किराए के किलर भी बुलाए

: छत्तीसगढ़ बीजेपी की हुंकार: 1 महीने में 4 नेताओं की निर्मम हत्या पर 400 से ज्यादा जगहों पर किया जंगी प्रदर्शन

News Desk / Sat, Feb 18, 2023


रायपुर में चक्काजाम करते बीजेपी के नेता

रायपुर में चक्काजाम करते बीजेपी के नेता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बीजेपी ने आज शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के 78 विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 400 स्थानों पर जबरदस्त चक्काजाम आंदोलन कर कांग्रेस सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। भाजपा ने बस्तर में अपने चार साथियों की षडयंत्र पूर्वक हत्या के विरोध में जन जागरण के उद्देश्य से यह आंदोलन किया। प्रदेशव्यापी आंदोलन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित सभी सांसदों, विधायकों एवं वरिष्ठ नेताओं ने किया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने शंकर नगर चौक पर चक्का जाम आंदोलन का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल सरकार का षड्यंत्र उजागर होने लगा है। नक्सलियों द्वारा सुनियोजित तरीके से भाजपा नेताओं की हत्या और छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध का विरोध जरूरी है। आज का चक्काजाम कांग्रेस की बदनियती के खिलाफ जनहुंकार है। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में जब जब कांग्रेस की सरकार आई है, राजनीतिक हत्याओं का दौर चला है। 2003 के पहले जब कांग्रेस की सरकार थी तो जयस्तंभ चौक पर हुई राजनीतिक हत्या छत्तीसगढ़ की जनता भूली नही है और जनता ने 15 वर्षों के लिए कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया था। अब कांग्रेस की मौजूदा सरकार में भी राजनीतिक हत्याओं का दौर शुरू हो चुका है। 

1 महीने में भाजपा के 4 नेताओं की नृशंस हत्या की गई है। इसके विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी पूरे छत्तीसगढ़ में 400 स्थानों पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रही है। प्रदेश भर में जनता हमें समर्थन दे रही है। शांत छत्तीसगढ़ की स्थापना के लिए जनता भागीदारी कर रही है। इस आंदोलन को बदनाम करने के लिए कांग्रेस सरकार ने बहुत कोशिश की लेकिन इतने बड़े आंदोलन के दौरान जनता को तकलीफ नहीं होने दी गई। आवश्यक सेवाएं जैसे एंबुलेंस फायर ब्रिगेड, बच्चों के स्कूली वाहन नहीं रोके गए। हम जनता के हित में आंदोलन कर रहे हैं और जनता यह समझती है।

  • भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों की हत्या के विरोध में चक्काजाम आंदोलन में फाफाडीह में भाग लेकर अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस सरकार साजिश के तहत हमारे नेताओं की सुरक्षा घटा रही है। हम आज प्रदेश भर में चक्काजाम आंदोलन इसलिए कर रहे हैं कि लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ जागरूकता आये। जनता हमारे साथ है। हम राज्य में अमन चैन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने विषय से ध्यान भटकाने के लिए एनआईए जांच के लिए पत्र लिखा है। उन्हें एनआईए पर भरोसा है तो झीरम जांच का विरोध क्यों करते हैं। भाजपा के पदाधिकारियों की हत्या सीधे तौर पर साजिश है और एक माह में हमारे 4 साथियों की हत्या इसी साजिश का परिणाम है।
  • नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने जांजगीर-चांपा में भाजपा के चक्का जाम आंदोलन का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि समूचा बस्तर खून से लथपथ है। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। प्रजातंत्र का गला घोंटा जा रहा है और यह सब इस कांग्रेसी शासन के संरक्षण में हो रहा है। कांग्रेस की सरकार जनता की नजरों में गिर चुकी है। उसने कोई काम नहीं किया। जन घोषणा पत्र की सारे घोषणाएं कचरे की टोकरी में डाल दी गई हैं और जब कांग्रेस को अपनी हार का भय सता रहा है तो लोकतंत्र को दबाकर तानाशाही तरीके से सत्ता बचाए रखना चाहती है। लेकिन जनता के साथ खड़ी भाजपा इस सरकार को उखाड़ कर फेंक देगी।
  • रायपुर सांसद सुनील सोनी ने राजधानी के रिंग रोड नंबर 1 में मठपुरैना के पास चक्काजाम आंदोलन में भागीदारी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास कोई उपलब्धि नहीं है। सवा 4 साल में उन्होंने कोई काम नहीं किया है। इसलिए अपनी विफलताओं के कारण सुनिश्चित हार के डर से तरह-तरह के षड्यंत्र किए जा रहे हैं। बस्तर में हमारे चार साथियों की हत्या इसी षड्यंत्र का एक हिस्सा है। सांसद सुनील सोनी ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से हर साजिश का मुकाबला करने के लिए तैयार है। भूपेश बघेल की सरकार कितने भी षड्यंत्र करे लेकिन लोकतंत्र के रखवाले भाजपा कार्यकर्ता पीछे हटने वाले नहीं हैं।
  • भाजपा मुख्य प्रवक्ता व पूर्व मंत्री, विधायक अजय चंद्राकर ने कुरुद में चक्काजाम आंदोलन का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि यह डबल स्टैंडर्ड की सरकार है जो अपने दुख को दुख और भारतीय जनता पार्टी के दुख को कहानी समझती है।
  • टाटीबंध में पूर्व मंत्री व भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने  आंदोलन का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल सरकार का षड्यंत्र सामने आ रहा है। सुनियोजित तरीके से भाजपा नेताओं की हत्या और छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध का विरोध बेहद जरूरी है। आज का चक्काजाम कांग्रेस की साजिशों के खिलाफ हुंकार है।
  • चक्का जाम के दौरान कटोरा तालाब कपूर चौक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने अपनी कार जबरदस्ती भाजपा कार्यकर्ताओं का घेरा तोड़कर आगे बढ़ाने की कोशिश की, जिसे भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाकाम कर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रखर विरोध के आगे मोहन मरकाम  को लौटना पड़ा। इस दौरान पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं से बदसलूकी व झूमा झटकी की।



इन जगहों पर इन्होंने संभाली कमान
प्रदेश के 78 विधानसभा क्षेत्र के 400 से अधिक स्थानों में हुए चक्काजाम में  दुर्ग में राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, रामानुजगंज में पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, कुम्हारी में सांसद विजय बघेल कुरूद में भाजपा मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर, बिलासपुर में धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, भूपेन्द्र सवन्नी, मुंगेली में पुन्नूलाल मोहले, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, कवर्धा में प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, रायगढ़ में ओपी चौधरी,  भाटापारा में विधायक शिवरतन शर्मा, अकलतरा में विधायक सौरभ सिंह, बलौदाबाजार में लक्ष्मी वर्मा, जशपुर कुनकुरी में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पत्थलगांव में सांसद गोमती साय, धमतरी में सांसद चुन्नीलाल साहू, राजनांदगांव में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, विधायक रंजना साहू,  पूर्व मंत्री राजेश मूणत,  नीलू शर्मा, खूबचंद पारख,,नंदे साहू, राजीव अग्रवाल, संजय श्रीवास्तव, जयंती पटेल, अभिनेष कश्यप,श्रीचंद सुन्दरानी, नरेश गुप्ता, नंदन जैन, दीपक म्हस्के, किशोर महानंद, सरगुजा में कृष्ण कुमार राय, गणेश राम भगत, रायमुनी चंपा देवी पावले, यशवंत जैन,  संदीप शर्मा, अशोक बजाज संयोगिता सिह जूदेव, किरण बघेल, रामकुमार भट्ट,अमित साहु सहित भाजपा सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष सहित भाजपा के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के 78 विधानसभा क्षेत्रों के 400 से अधिक स्थानों में हजारों की संख्या में आंदोलन में शामिल होकर चक्का जाम किया।

दुर्ग जिले में प्रेम प्रकाश पांडेय ने किया चक्काजाम
दुर्ग जिले में बस्तर के नारायणपुर में नक्सलियों की ओर से भाजपा के 4 नेता हत्या के मामले में भाजपा ने नेशनल हाईवे को 2 घंटे तक चक्काजाम किया। दुर्ग में अलग अलग स्थानों पर नेशनल और स्टेट हाईवे को जाम किया गया। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के खुर्सीपार में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय में नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और इस घटना के विरोध में श्रीराम जन्मोत्सव समिति ने अपना समर्थन देते हुए बड़ी संख्या कार्यकर्ताओं ने खुर्सीपार चौक में नेशनल हाईवे पर चक्काजाम किया । 

बिलासपुर में भाजपा का प्रदेशव्यापी चक्काजाम 
बिलासपुर में भाजपा का प्रदेशव्यापी चक्काजाम किया गया । बिलासपुर में पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी और पूर्वमंत्री अमर अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में चक्काजाम प्रदर्शन किया। बिल्हा विधानसभा में जहां पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने बिलासपुर- रायपुर नेशनल हाइवे में चक्काजाम प्रदर्शन किया। वहीं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने बिलासपुर मुंगेली मुख्य मार्ग में चक्काजाम किया। भाजपा के प्रदर्शन से सड़कों में वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इस दौरान भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और भाजपा नेताओं के हत्या को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। भाजपा नेताओं ने कहा कि, प्रदेश में कांग्रेस को अपने हार का एहसास हो गया है। 

अंबिकापुर में भाजपा ने आधा दर्जन स्थानों पर चक्काजाम 
अंबिकापुर में भाजपा ने आधा दर्जन स्थानों पर चक्काजाम किया। दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक चक्काजाम के कारण अंबिकापुर से बिलासपुर, रायगढ़, गढ़वा, अनूपपुर, बनारस मुख्यमार्ग में दो घंटे आवागमन प्रभावित रहा। इस दौरान बलरामपुर में चक्काजाम कर रामानुजगंज वापस लौट रहे विधायक बृहस्पति सिंह स्वयं भाजपा के चक्काजाम में फंस गए। किसी तरह भाजपाइयों को धक्का-मुक्की कर उनका काफिला रवाना हुआ। 

राजनांदगांव में  नेशनल हाईवे 53 सहित तीन स्थानों पर चक्काजाम
राजनांदगांव में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने बस्तर में नक्सलियों की ओर से भाजपा नेताओं की निर्मम हत्या के विरोध में आज राजनांदगांव में भी चक्काजाम किया गया । शहर के नेशनल हाईवे 53 सहित तीन स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने चक्काजाम किया गया। नेशनल हाईवे 53 में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने डेढ़ घंटे से अधिक समय तक चक्काजाम किया, जिससे दोनों तरफ की गाड़ियों की लंबी लाइन लगी रही और लोग परेशान होते नजर आए।

भाजपा का चक्का जाम बेशर्मी और अवसरवादिता का नमूना - कांग्रेस
 भाजपा द्वारा नक्सल घटनाओं को लेकर किया गया चक्का जाम भाजपा की बेशर्मी और अवसरवादिता का नमूना है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 15 सालो तक नक्सलवाद को बढ़ावा देने वाले नक्सलवादी घटना पर चक्का जाम करने की नौटंकी कर रहे है। दलगत आधार पर सुरक्षा देना और सुरक्षा हटाना भाजपा की मानसिकता रही है। कांग्रेस पार्टी के लिये हर नागरिक की सुरक्षा देना और हर नागरिक का जीवन अनमोल है। भाजपा की तरह कांग्रेस दोहरी मानसिकता से काम नहीं करती। भाजपा की सरकार ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को सुरक्षा नहीं दिया था। जिसके कारण कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की पूरी पीढ़ी की हत्या हो गयी थी। भाजपा के शासनकाल में 15 साल में 118 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेताओं की हत्या हुई थी। तब भाजपा की संवेदनशीलता अैर नैतिकता कहा गयी थी। भाजपा नेताओं की हत्या निन्दनीय है। लेकिन भाजपा का अपने ही नेताओं की लाश पर राजनीति करना घृणित है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन