Logo
Breaking News Exclusive
हीरा सिंह श्याम की टीम में युवाओं को जगह, जानिए किसे मिली उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री की कमान ? Chhindwara Accident की 15 Photos, हाथ कटकर अलग, लाशों का ढेर, देखिए तड़पती-बिलखती तस्वीरें छिंदवाड़ा में 10 लोगों की मौत, हाथ कटकर अलग, आंखों के सामने तड़प-तड़पकर गई जान, चीखें गूंजती रहीं राजिम में बच्चों की पढ़ाई छूटी, कॉपी-किताबें जलीं, आंखों में अब भी खौफ जिंदा, पढ़िए 1 फरवरी की इनसाइड स्टोरी गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? MP Petrol Crisis 2026, Petrol Shortage या Panic Buying, अफवाह से कैसे मची भगदड़ ? MP Petrol Crisis 2026, 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल स्टॉक के बावजूद क्यों मची भगदड़, पूरी इनसाइड स्टोरी Investment Tips March 2026, आज इन शेयर्स पर रखें नजर, चेक करिए लिस्ट ! Sensex में 900 अंक की तेजी, Nifty भी 300 अंक चढ़ा; पढ़िए Share Market Update Lockdown in India 2026, ‘Lockdown due to War’ क्यों हो रहा ट्रेंड; जानिए पूरा सच हीरा सिंह श्याम की टीम में युवाओं को जगह, जानिए किसे मिली उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री की कमान ? Chhindwara Accident की 15 Photos, हाथ कटकर अलग, लाशों का ढेर, देखिए तड़पती-बिलखती तस्वीरें छिंदवाड़ा में 10 लोगों की मौत, हाथ कटकर अलग, आंखों के सामने तड़प-तड़पकर गई जान, चीखें गूंजती रहीं राजिम में बच्चों की पढ़ाई छूटी, कॉपी-किताबें जलीं, आंखों में अब भी खौफ जिंदा, पढ़िए 1 फरवरी की इनसाइड स्टोरी गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? MP Petrol Crisis 2026, Petrol Shortage या Panic Buying, अफवाह से कैसे मची भगदड़ ? MP Petrol Crisis 2026, 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल स्टॉक के बावजूद क्यों मची भगदड़, पूरी इनसाइड स्टोरी Investment Tips March 2026, आज इन शेयर्स पर रखें नजर, चेक करिए लिस्ट ! Sensex में 900 अंक की तेजी, Nifty भी 300 अंक चढ़ा; पढ़िए Share Market Update Lockdown in India 2026, ‘Lockdown due to War’ क्यों हो रहा ट्रेंड; जानिए पूरा सच

: Chhattisgarh: बढ़ते अपराध और PM आवास को लेकर बीेजपी की हुंकार, 15 मार्च को करेगी छत्तीसगढ़ विधानसभा का घेराव

News Desk / Wed, Mar 8, 2023


सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ बीजेपी 15 मार्च को विधानसभा का घेराव करेगी। इसे लेकर संगठन ने पूरी तैयारी कर ली है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की संभागीय बैठक में कार्यक्रम को लेकर रुपरेखा बनाई गई। प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना ने आरोप लगाते हुए कहा कि जबसे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से लगातार व्यापारी समाज के लोगों की हत्याएं हो रही हैं। अपराधियो में कानून का भय नहीं है। खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। जमकर चाकूबाजी की घटनाएं हो रही हैं। कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। 

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार की ओर से फिर से इंस्पेक्टर राज आरंभ कर व्यापारियों को आतंकित करने का प्रयास किया जा रहा है ,जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में इंस्पेक्टर राज खत्म करने के साथ-साथ चुंगी को भी समाप्त कर दिया गया था। प्रकोष्ठ के प्रभारी शंकर अग्रवाल ने कहा कि देश एवं प्रदेश सरकार बनाने में व्यापारी समाज की महत्वपूर्ण भूमिका होती है क्योंकि व्यापारी समाज हर प्रकार के सेवा कार्य में आगे होने के साथ साथ प्रदेश जे आर्थिक विकास में  सहयोग प्रदान करते हैं। इसके बावजूद इस सरकार में सबसे ज्यादा प्रताड़ित व्यापारी समाज है। 

घेराव में शामिल होने की अपील 
अग्रवाल ने कहा यदि प्रदेश में प्रधानमंत्री की ओर से भेजा गया ₹11000 करोड़ रुपये से गरीबों के लिए आवास बनता, तो ये पैसा व्यापर के माध्यम से व्यापारी समाज के बीच पहुंचता, जिससे पूरे छत्तीसगढ़ के व्यापारी में खुशहाली आती । अग्रवाल  ने उपस्थित सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से 15 मार्च को आयोजित विधानसभा घेराव में शामिल होने की अपील की है । उक्त आशय की जानकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह कार्यालय मंत्री नितेश दुबे जी दी है। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन