: CM साय के जनदर्शन कार्यक्रम की अनसुनीं बातें: पहले Jandarshan में आवेदनों का अंबार, तय समय से 4 घंटे ज्यादा चला कार्यक्रम, जानिए क्या कुछ हुआ ?
Chhattisgarh CM Sai heard problems in Jandarshan program: छत्तीसगढ़ की राजधानी स्थित सीएम हाउस लोग गुरुवार को अपनी समस्याओं को लेकर सीएम साय से मिलने पहुंचे। पहले ही दिन कार्यक्रम अपने तय समय से 4 घंटे अधिक चला। सीएम ने लोगों की बात सुनी और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। नागरिकों ने साय को उनका चित्र भी भेंट किया।
Chhattisgarh CM Sai heard problems in Jandarshan program: जनदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार को सत्ता में आए छह महीने हो गए हैं। हमने लगातार लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को हल करने का प्रयास किया है।
Chhattisgarh CM Sai heard problems in Jandarshan program: पहले भी मुख्यमंत्री रहते हुए रमन सिंह जनदर्शन में लोगों से मिलते थे। कार्यक्रम में आने वाले लोगों को टोकन दिए जाएंगे। आपके आवेदनों का पंजीयन किया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।
किसानों ने फसल क्षति के मुआवजे की मांग की
Chhattisgarh CM Sai heard problems in Jandarshan program: जनदर्शन कार्यक्रम में किसानों ने फसल क्षति को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया। सीएम साय ने किसानों से कहा कि उन्हें नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। इसी तरह लोगों ने बेजा अतिक्रमण हटाने, मनरेगा, बीमारी के इलाज को लेकर भी मुख्यमंत्री को आवेदन सौंपा।
Chhattisgarh CM Sai heard problems in Jandarshan program: जनदर्शन कार्यक्रम में जीएनएम प्रशिक्षण प्राप्त नर्सिंग प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसी तरह बस्तर संभाग से बीएड प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भी उनसे मुलाकात की।
Chhattisgarh CM Sai heard problems in Jandarshan program: महाविद्यालय के अतिथि व्याख्याताओं के प्रतिनिधि मंडल ने भी उनसे मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इसी तरह छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन, अनियमित कर्मचारी महासंघ ने भी ज्ञापन सौंपा।
दिव्यांग बच्चे को दुलारा, उसकी समस्याएं सुनी
Chhattisgarh CM Sai heard problems in Jandarshan program: जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने दिव्यांग लोगों से भी मुलाकात की। उन्होंने दिव्यांग बच्ची को दुलारा और उसकी समस्याएं जानी। सीएम ने उसके परिजनों से भी बात की। कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखी।
सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे
जनदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश भर से लोग पहुंचे थे। वे मुख्यमंत्री को अलग-अलग विभागों से जुड़ी अपनी समस्याएं बता रहे थे। इसलिए उन विभागों से जुड़े अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद थे। मुख्यमंत्री लोगों की समस्याओं और शिकायतों के अनुसार अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन