Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: 8वीं के छात्र ने 'हर-हर महादेव' लिखकर लगाई फांसी: हाथ में मिला सुसाइड नोट, लिखा- आज के बाद चेहरा नहीं दिखाऊंगा

Chhattisgarh Dantewada Class 8 student suicide: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में कक्षा 8 में पढ़ने वाले एक छात्र ने आत्महत्या कर ली है। छात्र के हाथ में लिखा एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है कि, आज के बाद मैं अपना चेहरा नहीं दिखाऊंगा। इसके अलावा ओम नमः शिवाय और हर-हर महादेव के साथ उसने यह भी लिखा कि, मेरा जीवन आज यहीं समाप्त हो गया। मैं दोबारा इस दुनिया में नहीं आऊंगा। मेरा काम पूरा नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक छात्र का शव पोटा केबिन के कमरे में पंखे से लटका मिला। छात्र ने तौलिए का फंदा बनाकर आत्महत्या की है। उसके पास मिले सुसाइड नोट में भी लिखा है कि वह पढ़ाई में कमजोर था। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला भांसी थाना क्षेत्र का है। पोटा केबिन में रहकर कर रहा था पढ़ाई जानकारी के मुताबिक मृतक छात्र का नाम घासी राम बारसा है। वह जिले के अंदरूनी इलाके कुंडेली गांव का रहने वाला था। भांसी के पोटा केबिन में रहकर वह कक्षा 8 की पढ़ाई कर रहा था। शनिवार देर रात पोटा केबिन के एक कमरे में उसने फांसी लगा ली। कमरे में ही फांसी लगा ली अपनी जान देने से पहले उसने स्कूल यूनिफॉर्म पहनी। फिर उसने तौलिए का फंदा बनाया। उसने तौलिए को पंखे से बांधा। वह कमरे में रखी अलमारी पर चढ़ गया और पंखे से झूल गया। जिस समय उसने फांसी लगाई, उस समय कमरे में 3-4 अन्य छात्र भी थे। हालांकि, वे गहरी नींद में सो रहे थे। सुबह उठे छात्रों ने देखा इस दौरान एक छात्र सुबह 3 से 4 बजे के बीच बाथरूम के लिए उठा और उसने कमरे की लाइट जलाई तो उसने अपने दोस्त को पंखे से लटके देखा। फिर इसकी सूचना पोटा केबिन के अन्य कर्मचारियों को दी गई। जिसके बाद सुबह ही विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है इस बीच, भांसी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। छात्र के पास मिले सुसाइड नोट और उसके हाथ से लिखे कारणों की भी जांच की जा रही है। थाना प्रभारी सखा राम मंडावी का कहना है कि हर एंगल से जांच की जा रही है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन