Logo
Breaking News Exclusive
4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

: कोर्ट कर्मचारी को जमीन पर लिटाकर लात-घूंसों से पीटा VIDEO: गरियाबंद कोर्ट के फैसले के खिलाफ था परिवार, मोबाइल और बैग छीनकर दस्तावेज फाड़े

Chhattisgarh Gariaband court employee beaten with kicks and punches VIDEO: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में कोर्ट के एक कर्मचारी को जमीन पर लिटाकर बेरहमी से पीटा गया। कर्मचारी रामराव सोलंके कोर्ट के आदेश पर जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए ग्राम मुधगेलमाल महुलपारा गए थे। इस दौरान 8 से 10 लोगों ने उनके साथ मारपीट की। इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। घटना अमलीपार थाना क्षेत्र की है। यह दो परिवारों के बीच जमीन विवाद का मामला है। यादव परिवार ने किसी और की जमीन पर कब्जा कर रखा था। कोर्ट का फैसला उनके पक्ष में नहीं आया। कोर्ट के फैसले पर आपत्ति जताई फैसले के बाद 24 अप्रैल को कोर्ट के आदेश वाहक रामराव सोलंके कार्रवाई के लिए पहुंचे थे। जब वे यादव परिवार से कब्जा हटाने के लिए कह रहे थे, तो परिवार ने आपत्ति जताई और मारपीट शुरू कर दी। हमले में कर्मचारी के हाथ, पैर और सिर पर चोटें आई हैं। सभी हमलावर एक ही परिवार के हैं। आरोपी कोर्ट के फैसले के खिलाफ थे, इसलिए उन्होंने हमला किया। पीड़ित रामराव ने बताया कि मारपीट के दौरान उसके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। उसका मोबाइल और बैग छीन लिया गया और दस्तावेज फाड़ दिए गए। इन आरोपियों में 3 महिलाएं और 3 पुरुष हैं। आरोपियों के नाम मेघनाथ यादव, दिलेश्वरी यादव, चुलेश्वर यादव, छायामनी यादव, गौमनी यादव और खमय बाई यादव हैं। 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज पीड़ित ने अमलीपार थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घटना के समय राजस्व विभाग के अधिकारी, कोटवार, पटवारी और ग्रामीण मौजूद थे। उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की। थाना प्रभारी फैजुल शाह के मुताबिक 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 126(2), 221, 121(1), 132, 296, 351(2) और 191(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन