Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता

गरियाबंद में बुजुर्ग दंपत्ति का दर्दनाक अंत : आपसी विवाद के बाद जंगल गए पति-पत्नी, 20 मीटर की दूरी पर अलग-अलग पेड़ों से लटके मिले शव, दो दिन बाद चला पता

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के पायलीखंड थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ पायलीखंड गांव में रहने वाले एक बुजुर्ग पति-पत्नी ने आपसी घरेलू विवाद के बाद जंगल में जाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

दोनों के शव घर से कुछ ही दूरी पर स्थित जंगल में अलग-अलग पेड़ों से लटके हुए बरामद किए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

अक्सर होता था विवाद, झगड़े के बाद दोनों एक-एक कर निकले

पायलीखंड थाना प्रभारी यदुराज ठाकुर से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान 65 वर्षीय जयराम नागेश और उनकी 45 वर्षीय पत्नी वेदमती के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया है कि दंपत्ति के बीच पिछले कुछ समय से अक्सर छोटी-मोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था।

बीते रविवार की दोपहर को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस और झगड़ा हुआ था। प्राथमिक जांच के मुताबिक, इस विवाद से क्षुब्ध होकर पति जयराम नागेश घर से अकेले निकल गए। जब करीब एक घंटे तक वे वापस नहीं लौटे, तो पत्नी वेदमती भी उनकी तलाश में और पीछे-पीछे जंगल की ओर चली गईं। इसके बाद दोनों ही घर वापस नहीं लौटे।

परिजनों ने कहा— 'घर छोड़कर जाना आम बात थी, इसलिए ध्यान नहीं दिया'

मृतक दंपत्ति के दो शादीशुदा बेटे हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि माता-पिता के बीच विवाद होने के बाद अक्सर वे गुस्सा होकर कुछ समय के लिए घर से चले जाते थे और शांत होने पर लौट आते थे। यही वजह थी कि रविवार को जब दोनों घर से निकले, तो शुरुआत में परिवार के सदस्यों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और सोचा कि वे हमेशा की तरह लौट आएंगे।

दो दिन बाद रिश्तेदारों और जंगल में तलाश की, तो सामने आया सच

जब घटना के 24 घंटे बाद (सोमवार तक) भी माता-पिता का कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों की चिंता बढ़ी। अनहोनी की आशंका के चलते बेटों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सबसे पहले आसपास के गांवों और अपने सगे-रिश्तेदारों के घरों में दोनों की खोजबीन की।

जब रिश्तेदारों के यहाँ भी उनका पता नहीं चला, तो मंगलवार को गांव से लगे जंगल में तलाश शुरू की गई। मंगलवार देर शाम घर से महज 200 मीटर की दूरी पर घने जंगल में दोनों के शव मिले। दोनों के शव जंगल में महज 20 से 30 मीटर की दूरी पर अलग-अलग पेड़ों से लटके हुए थे।

पति को मृत देख पत्नी ने भी साड़ी से बना लिया फंदा!

मौके के हालात और प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस का अनुमान है कि विवाद के बाद जंगल पहुंचे पति जयराम ने पहले आत्मघाती कदम उठाया होगा। इसके बाद जब पत्नी वेदमती वहां पहुंची और पति को मृत अवस्था में देखा, तो सदमे और ग्लानि में आकर उसने भी अपनी साड़ी का फंदा बनाया और पास के ही दूसरे पेड़ से लटककर खुदकुशी कर ली। बहरहाल, पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक समय और कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन