Logo
Breaking News Exclusive
नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था?

बोलेरो के सीक्रेट चैंबर में छिपाया गांजा : 13 लाख का माल जब्त, MP के दो तस्कर गिरफ्तार

कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 13 लाख रुपये आंकी गई है। इस दौरान पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बोलेरो वाहन में बने सीक्रेट चैंबर के जरिए गांजा तस्करी कर रहे थे। गांजे के 25 पैकेट सीट के नीचे और बोनट के अंदर छिपाकर रखे गए थे। तस्कर ओडिशा के रास्ते गांजा लेकर मध्यप्रदेश जा रहे थे।

बोलेरो समेत 25 लाख का सामान जब्त

पुलिस ने मौके से गांजे के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो गाड़ी (MP 17 ZJ 6484) को भी जब्त कर लिया है। बोलेरो की कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। इस तरह कुल मिलाकर करीब 25 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है।

आरोपी मध्यप्रदेश के रीवा के रहने वाले

पकड़े गए दोनों तस्कर मध्यप्रदेश के रीवा जिले के निवासी हैं। पुलिस ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

NDPS एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

बोड़ला SDOP अखिलेश कौशिक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि गांजा तस्करी के नेटवर्क और अन्य जुड़े लोगों की जानकारी मिल सके।

पूछताछ के बाद हो सकती है और गिरफ्तारी

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जा सकती है। पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

गिरफ्तार गांजा तस्करों के नाम

लाला चर्मकार (31 वर्ष) – निवासी रीवा, मध्यप्रदेश

राधिका मल्ला (28 वर्ष) – निवासी रीवा, मध्यप्रदेश

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन