Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: एक साथ 17 शवों का अंतिम संस्कार: दो महिलाओं को ससुराल में दी गई मुखाग्नि, मृतक के परिजन को 5-5 लाख, घायलों को 50 हजार मुआवजा

Chhattisgarh Kawardha road accident last rites of 19 dead: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए सड़क हादसे में मारे गए 19 लोगों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है. 17 लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया. एक साथ 17 चिताएं जलीं तो माहौल गमगीन हो गया। वहीं, दो महिलाओं के शवों का उनके ससुराल में ही अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा और पंडरिया विधायक भावना बोहरा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे. राज्य सरकार हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए का मुआवजा देगी. इसकी घोषणा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की. उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार मृतकों के परिजनों के साथ है. हम यह देख रहे हैं कि घायलों को अच्छी इलाज की सुविधा मिले। पिकअप गाड़ी 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी दरअसल, 20 मई को तेज रफ्तार पिकअप पलट कर 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी. हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई, 7 से ज्यादा लोग घायल हो गए. हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र के बहपानी गांव के पास हुआ. एसपी अभिषेक पल्लव के मुताबिक मरने वालों में 18 महिलाएं शामिल हैं. इनमें मां-बेटी समेत तीन लड़कियां हैं। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। हादसे के दौरान पिकअप में 25 लोग सवार थे. सभी लोग तेंदू पत्ता तोड़कर गांव लौट रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने भी हादसे पर दुख जताया पुलिस के दावों के विपरीत ग्रामीणों का कहना है कि हादसे के वक्त पिकअप में 30 से 35 लोग सवार थे. ब्रेक फेल होने से दुर्घटना होने की आशंका है. हादसे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, सीएम विष्णुदेव साय, पूर्व सीएम भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ दीपक बैज समेत कई नेताओं ने दुख जताया है. मुख्यमंत्री ने कहा-ऐसा दोबारा नहीं होना चाहिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा- यह राशि दुर्घटना पीड़ितों को सहायता और बीमा के माध्यम से दी जाने वाली राशि के अतिरिक्त है. प्रशासन को सड़क सुरक्षा के प्रति अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं. ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हरसंभव उपाय किए जाने चाहिए, ताकि ऐसी दुर्घटनाएं दोबारा न हों। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन