Logo
Breaking News Exclusive
अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की

: केमिकल डालकर युवती का प्राइवेट पार्ट जलाया: मुंबई ले जाकर बंधक बनाया, कमरे में कैद कर भूखा-प्यासे रखा, डेढ़ साल तक रेप

Chhattisgarh Kondagaon Burnt private part of girl by pouring chemical: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में युवती को बंधक बनाकर युवक मुंबई ले गया। डेढ़ साल तक उसे को एक कमरे में बंद करके रखा। मोबाइल छीन लिया, भूखे-प्यासे रखा, उसके साथ बार-बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर उसके प्राइवेट पार्ट में केमिकल डाल दिया। किसी तरह युवती आरोपी की चंगुल से छूटकर मुंबई से ट्रेन के जरिए रायपुर पहुंची, फिर रायपुर से कोंडागांव पहुंची। फिलहाल, युवती का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामला दर्ज होने के बाद कोंडागांव पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। ऐसे हुई थी पहचान आरोपी फिरोज ने किसी से युवती का नंबर लेकर कॉल किया। अननोन नंबर से कॉल आने पर युवती उसे इग्नोर करने लगी। इसके बाद उसने नंबर को ब्लॉक कर दिया। फिर नए-नए नंबरों से कॉल आने लगे। सभी नंबरों को ब्लॉक करती गई। लेकिन धीरे-धीरे आरोपी ने युवती को अपने झांसे में ले लिया। दोनों में बातचीत होने लगी और मामला दोस्ती तक जा पहुंचा। इसके बाद हमेशा उसका पीछा करता रहता, वह जहां-जहां जाती सभी जगह पहुंच जाता था। डिप्टी कलेक्टर ने मुझे प्रेम जाल में फंसाकर रेप किया: सरकारी गेस्ट हाउस से दिल्ली तक ले गए, अफसर बोले- महिला आपराधिक बैकग्राउंड से गांव से शहर इलाज कराने आई थी एक बार युवती की अचानक तबीयत खराब होने पर वह कोंडागांव इलाज के लिए पहुंची। पीछा करता हुआ आरोपी यहां भी पहुंच गया। सुनसान जगह देखकर युवती की गर्दन पर कांच की बोतल फोड़कर गले पर लगा दिया और उसे चलते रहने को कहा। युवती को एक समय लगा कि बस में बैठने से पहले वह चिल्लाए और लोगों से मदद मांगी जाए। लेकिन वह हिम्मत नहीं जुटा पाई और आरोपी उसे सीधे मुंबई धारावी लेकर पहुंच गया। मोबाइल छीनकर युवती के परिजनों को लगाया कॉल इस बीच आरोपी युवक ने युवती के हाथ से मोबाइल छीनकर उसके परिजनों को मैसेज कर दिया कि वह सही सलामत है और उसे एक लड़के से प्यार हो गया है। वह घर बसाने चली गई है। घर वाले उसकी चिंता ना करें। मुंबई ले जाकर कमरे में कर दिया कैद आरोपी युवती को मुंबई ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया। उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता ने बताया कि कमरा चारों तरफ से बंद था। हवा भी नहीं मिलती थी। कमरे में रोशनी भी नहीं आती थी। हमेशा चिल्लाने की आवाज आसपास से आती रहती थी। पीड़िता ने बताया कि मोबाइल भी नहीं था और दोनों हाथ बंधे हुए रहते थे। हैवानियत यहीं नहीं रुकी। आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट में केमिकल डालकर जला दिया। ऐसे निकली कैद से एक दिन आरोपी युवक जब काम पर चला गया तो वह अपना मोबाइल ले जाना भूल गया। युवती ने मौका पाकर मोबाइल से एक नंबर निकाला। वह नंबर था, कपड़ा फैक्ट्री के मालिक का। जिस फैक्ट्री में आरोपी काम करता था। युवती ने मालिक को कॉल कर पूरी आपबीती बताई। अपहरण कर महिला से दुष्कर्म: सड़क से मुंह दबाकर जबरन कमरे में ले गया, कहा- किसी को बताया तो जान से मार दूंगा फैक्ट्री मालिक ने की मदद युवती ने बताया कि फैक्ट्री मालिक ने उसकी मदद की। कमरे पर आकर उसने युवती के हाथ खोले और यहां से जल्दी निकल जाने की बात कही गई। डरी सहमी युवती मुंबई के सीएसएमटी रेलवे स्टेशन तक पहुंची। वह ट्रेन पर जा चढ़ी। युवती डरी सहमी सी बैठी हुई थी। कुछ पुलिस युवती के पास पहुंचे और टिकट दिखाने को कहा। पीड़िता ने पुलिस को बताई आपबीती युवती ने पुलिस को अपनी सारी कहानी बता दी। जिसके बाद पुलिस ने उसे आगे जाने दिया। मुंबई के जिस व्यापारी ने उसे ट्रेन से जाने को कहा था, उसने रायपुर स्टेशन पर भी अपने परिचितों को पूरी कहानी बताकर युवती को पिकअप करने की बात कही थी। रायपुर पहुंचने के बाद आखिरकार किसी तरह वह बस में बैठकर कोंडागांव पहुंची और अपने घर में पूरी आपबीती बताई। जिसे जिला अस्पताल लाया गया और फिलहाल उसका इलाज जारी है। आरोपी की तलाश में मुंबई रवाना हुई टीम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव पटेल ने कहा कि मामला माकड़ी थाना क्षेत्र का है। डेढ़ साल पहले फिरोज नाम का युवक युवती को बहला-फुसला कर मुंबई ले गया था। किसी तरह युवती भागकर कोंडागांव पहुंची। पीड़िता ने परिजनों के साथ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हमने टीम का गठन कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम को मुंबई रवाना कर दिया है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन