Logo
Breaking News Exclusive
4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

: बेटे की शादी नहीं कराई, तो पिता को मारा डाला: कहा- कब तक खाना बनाऊंगा, बहुत परेशान हूं, जानिए पूरा मामला

Chhattisgarh Korba Son killed father for not getting him married: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवक ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। हत्यारे बेटे ने कहा कि उसके पिता उसकी शादी नहीं करवा रहे थे, मैं कब तक खाना पकाऊंगा। मैंने अपने पिता को इसलिए मार डाला क्योंकि वह मेरी शादी नहीं करवाने से नाराज थे। मामला बालको थाना क्षेत्र के दोंदरो गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार हत्यारे बेटे का नाम अशोक केवट (30) है। उसने अपने पिता दिलचंद केवट (55) की हत्या कर दी। बुधवार को कोरबा कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार ने करीब 11 महीने बाद हत्यारे बेटे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल, घटना 16 जून 2024 की रात की है। दोंदरो में हत्यारा अशोक अपने 3 भाइयों में सबसे छोटा था। उसके 2 बड़े भाइयों की शादी हो चुकी थी। वे अपने-अपने परिवार के साथ अलग-अलग रहते थे। अशोक और उसके पिता दिलचंद एक साथ रहते थे।

दिलचंद खेती और मजदूरी करके घर चलाता था, जबकि अशोक घर की साफ-सफाई और दोनों के खाने का ध्यान रखता था, लेकिन अशोक काफी समय से अपनी शादी को लेकर परेशान था। वह चाहता था कि उसके पिता उसकी शादी करवा दें, लेकिन किसी न किसी कारण से बात नहीं बन पा रही थी।

बेटा बोला- कब तक खाना बनाता रहूंगा?

घटना वाली रात पिता-पुत्र दोनों ने खाना खाया और फिर अपने-अपने बिस्तर पर लेट गए। इस दौरान अशोक ने अपने पिता से कहा कि मैं कब तक आपके लिए खाना बनाता रहूंगा। घर का काम करता रहूंगा। आप मेरी शादी क्यों नहीं करवा देते?

मैं बहुत परेशान हूं, क्योंकि मेरी शादी नहीं हो रही है। आप ही मेरी शादी करवा दो। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में अशोक ने पास में रखी कुल्हाड़ी उठाकर पिता पर हमला कर दिया। हमले में दिलचंद की मौके पर ही मौत हो गई।

मैंने अपने पिता को इसलिए मार डाला है, क्योंकि उन्होंने मेरी शादी नहीं करवाई

पिता की हत्या करने के बाद हत्यारा बेटा खून से लथपथ कुल्हाड़ी लेकर गली में चिल्लाता हुआ निकला। इस दौरान वह कहने लगा कि मैंने अपने पिता को इसलिए मार डाला, क्योंकि उन्होंने मेरी शादी नहीं कराई। उसने कई बार कहा, लेकिन मेरी शादी नहीं कराई गई। इससे आसपास के लोग हैरान रह गए।

इसके बाद हत्यारा बेटा चिल्लाता हुआ गांव के पास स्थित एक स्कूल में जाकर छिप गया। घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली, उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और अशोक को गिरफ्तार कर लिया। कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई।

न्यायाधीश सुनील कुमार ने सुनाई सजा

मामले में शासकीय अधिवक्ता कृष्ण द्विवेदी ने बताया कि तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार की अदालत में प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर अशोक को दोषी पाया गया। अदालत ने अशोक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन