Logo
Breaking News Exclusive
1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र ट्रांसफार्मर के पास पड़ी थी युवक की लाश, बंद कमरे में खून से सनी मिली अकेली महिला अंबिकापुर पुलिस ढूंढ नहीं पाई, युकां नेता ने चौपाटी से दबोचा; कारोबारी समेत 3 अरेस्ट 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र ट्रांसफार्मर के पास पड़ी थी युवक की लाश, बंद कमरे में खून से सनी मिली अकेली महिला अंबिकापुर पुलिस ढूंढ नहीं पाई, युकां नेता ने चौपाटी से दबोचा; कारोबारी समेत 3 अरेस्ट

दफनाने के 4 दिन बाद कब्र खोदकर निकाली गई लाश : मायके वाले बोले- दामाद ने पीटा, दहेज के लिए हत्या, पति बोला- पीलिया-खून की कमी से हुई मौत

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 5 दिन पहले एक शादीशुदा महिला की मौत हो गई थी। जिसका अंतिम संस्कार कर लाश दफन कर दिया गया था। अब परिजनों ने प्रताड़ित करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की।

इसलिए दफनाने के चौथे दिन शुक्रवार को भारी पुलिस बल, तहसीलदार, स्वास्थ्य विभाग और फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में कब्र से शव निकालकर पोस्टमॉर्टम कराया गया। मायके पक्ष ने पति मुकेश पाटले, सास-ससुर पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। मामला उरगा थाना क्षेत्र स्थित भलपहरी गांव का है।

जानिए क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, विनीता पाटले और मुकेश पाटले की करीब 8 साल पहले शादी हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी है। विनीता की कुछ दिन पहले अचानक तबियत बिगड़ गई। पेट दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल ले गए। जहां से निजी अस्पताल में ले जाकर इलाज कराए।

वहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत मौत हो गई। पति ने बताया कि, पीलिया और खून की कमी हो गई थी। जिसके चलते जान चली गई।19 मई को ससुराल पक्ष और मायके पक्ष ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया था।

मौत के 4 दिन बाद परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विनीता के मौत के चार दिन बाद परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मौत को संदिग्ध बताया। जिसके बाद शिकायत दर्ज की गई और कब्र की खुदाई की गई। शुरुआत में मृतिका के ससुर ने शव निकालने का विरोध किया, लेकिन पुलिस की समझाइश के बाद प्रक्रिया पूरी हुई।

दहेज प्रताड़ना और मारपीट भी की

मायके पक्ष का आरोप है कि, मुकेश और उसके माता-पिता विनीता को लंबे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। मुकेश आए दिन मारपीट और गाली-गलौज करता था। कई बार उसे घर से निकाल देता था। विनीता अक्सर मायके पहुंचती थी, लेकिन बच्चों के भविष्य की खातिर परिवार हर बार समझौता कर उसे वापस ससुराल भेज दिया जाता था।

फांसी लगाकर मारने की हुई थी कोशिश

मृतिका की बड़ी मां कौशिल्या ने बताया कि, कुछ समय पहले मुकेश ने विनीता को फांसी लगाकर मारने की कोशिश भी की थी। हाल ही में मुकेश कुछ रिश्तेदारों को गांव के पंच-सरपंच बताकर गिधौरी पहुंचा और समझाइश के नाम पर विनीता को वापस ले गया।

नहलाते समय शरीर पर मिले चोट के निशान

परिजनों का दावा है कि, मौत के बाद जब शव को नहलाया गया तो शरीर पर कई चोट के निशान मिले। नाक और मुंह से खून निकलने की बात भी सामने आई है। इसके बावजूद बिना पोस्टमॉर्टम आनन-फानन में शव दफना दिया गया। वो कुछ दिन पहले तक वह पूरी तरह स्वस्थ थी और शादी कार्यक्रम में डांस भी कर रही थी। फिर अचानक एक-दो दिन में मौत कैसे हो गई।

पीएम रिपोर्ट आने पर खुलेगा मौत का राज

इस मामले में उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि, लाश की पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक जांच कराई गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूरा मामला अब पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट पर निर्भर करता है, जो यह तय करेगी कि विनीता की मौत बीमारी से हुई या मारपीट और प्रताड़ना के कारण हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन