Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता

गर्लफ्रेंड से मिलने गए बॉयफ्रेंड की मिली लाश : धड़ से सिर गायब, 14 दिन से था लापता, दोस्तों को आखिरी बार फोन पर कहा- मैं भाग रहा हूं

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में 17 वर्षीय नाबालिग का शव 14 दिन बाद जंगल में मिला है। किशोर 29 जनवरी से लापता था। 12 फरवरी को जमनीडीह गांव के जंगल में उसका सड़ा-गला शव बरामद हुआ। मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, बलौदाबाजार जिले के ग्राम सर्वा निवासी उद्रेश वर्मा (17) 29 जनवरी को अपने दोस्तों के साथ टूड्री गांव में मड़ई मेला देखने गया था।

लौटते समय उसने महासमुंद जिले के जमदरहा ग्राम पंचायत के आश्रित गांव जमनीडीह में रहने वाली अपनी परिचित युवती (गर्लफ्रेंड) से मिलने की बात कही। दोस्तों के मना करने के बावजूद वह रात करीब 11 बजे जमनीडीह पहुंचा। इसके बाद वह लापता हो गया।

दोस्त ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

30 जनवरी को उसके दोस्त धर्मेंद्र वर्मा ने भंवरपुर पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कुछ दिनों बाद युवक द्वारा उपयोग किया गया मोबाइल फोन गांव के पास मिला, जिसके बाद पुलिस ने तलाश तेज कर दी।

डॉग स्क्वॉड और तकनीकी टीम की मदद से खोजबीन जारी रही। 12 फरवरी दोपहर करीब 2 बजे युवती के गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में उसका शव बरामद हुआ। शव के कुछ हिस्से जानवरों द्वारा क्षतिग्रस्त पाए गए।

वायरल ऑडियो बना चर्चा का विषय

परिजनों और दोस्तों ने पुलिस को एक ऑडियो क्लिप भी सौंपा है, जिसमें कथित तौर पर उद्रेश डरे-सहमे स्वर में दोस्तों से बात करते हुए लोकेशन भेजने की बात कह रहा है।

ऑडियो में वह “छोटा रास्ता” होने और “इधर मत आओ” जैसे शब्द बोलता सुनाई दे रहा है। हालांकि इस ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

परिजनों का आरोप है कि किशोर की हत्या कर शव जंगल में फेंका गया है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने भंवरपुर चौकी का घेराव कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

मृतक की मां लक्ष्मी वर्मा ने न्याय की मांग करते हुए कहा कि उनके बेटे को फोन कर बुलाया गया था और उसे इंसाफ मिलना चाहिए।

परिवार के अन्य सदस्यों ने भी निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस की जांच जारी

पुलिस मामले में युवती और उसके परिवार से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी और वे फोन पर संपर्क में रहते थे।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन