Logo
Breaking News Exclusive
किचन में खाना बनाते समय कुल्हाड़ी से काटा, दूसरी पत्नी के साथ अलग रहता था आरोपी पति NEET पेपर लीक पर 36 दिन से डटे है प्रदर्शनकारी; जंतर-मंतर पर पुलिस पर पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए किचन में खाना बनाते समय कुल्हाड़ी से काटा, दूसरी पत्नी के साथ अलग रहता था आरोपी पति NEET पेपर लीक पर 36 दिन से डटे है प्रदर्शनकारी; जंतर-मंतर पर पुलिस पर पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए

: Chhattisgarh Rain Red Alert: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कई मकान ढह गए, कई मकान टापू बने

MP CG Times / Tue, Sep 10, 2024

Chhattisgarh Rain Red Alert: छत्तीसगढ़ के 6 जिलों बालोद, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, नारायणपुर और बीजापुर में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश के साथ ही वज्रपात और बिजली गिरने का भी अलर्ट है। मौसम विभाग ने इन जिलों में रहने वाले लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है।

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट

Chhattisgarh Rain Red Alert: राजनांदगांव, महासमुंद, कोंडागांव, बस्तर और दंतेवाड़ा में ऑरेंज अलर्ट है। यहां लगभग सभी इलाकों में भारी बारिश होगी। इसके अलावा राज्य के बाकी सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ में अब तक कितनी बारिश हुई

Chhattisgarh Rain Red Alert: 1 जून 2024 से 9 सितंबर तक छत्तीसगढ़ में 1054.5 मिमी औसत बारिश हुई है। बीजापुर जिले में सबसे ज्यादा 2198.6 मिमी बारिश हुई है। इसके बाद बलरामपुर में 1367 मिमी बारिश हुई है।

सुकमा में बारिश से कई मकान ढहे

बस्तर संभाग के सभी जिलों में लगातार बारिश हो रही है। सुकमा में बारिश के बाद शबरी नदी उफान पर है। छिंदगढ़ विकासखंड के चितलनार में बाढ़ के बाद 20 से 25 मकान बारिश के कारण ढह गए। सभी प्रभावित लोगों को स्कूल और पंचायत भवन में रखा गया है।

नारायणपुर के गांव बने टापू

Chhattisgarh Rain Red Alert: नारायणपुर में 2 दिनों की बारिश से मढ़ीन नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जिसके कारण अबूझमाड़ ओरछा और छोटेडोंगर को जोड़ने वाले पुल से करीब 10 फीट ऊपर पानी बह रहा है। वहीं ओरछा विकासखंड के कोहकामेटा को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली कोहकामेटा पुलिया का एक छोर पानी के बहाव में बह गया है। कोंडागांव मार्ग पर छेरीबेड़ा के पास पुलिया में भी पानी भर गया। इन इलाकों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है।

दंतेवाड़ा में भारी बारिश से तबाही

बारिश के कारण जिले के चारों ब्लॉक में नदी-नाले उफान पर हैं। प्रशासन बाढ़ प्रभावित इलाकों पर नजर रखे हुए है। जिला प्रशासन यातायात विभाग के साथ मिलकर जिले के सभी ब्लॉक में बाढ़ राहत सेवाएं मुहैया करा रहा है। लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है।

बीजापुर में बारिश की स्थिति

Chhattisgarh Rain Red Alert: बीजापुर में भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। जिसके कारण कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति है। भारी बारिश के कारण बीजापुर में 11 सितंबर को होने वाली किसान पंचायत स्थगित कर दी गई है। Chhattisgarh Rain Red Alert: आज भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को छत्तीसगढ़ आना था, लेकिन रेड अलर्ट के बाद उनका दौरा रद्द कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 48 घंटे का ऑरेंज अलर्ट

Chhattisgarh Rain Red Alert: छत्तीसगढ़ के बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर और सुकमा जिलों में एक-दो स्थानों पर बिजली और गरज के साथ भारी बारिश के लिए 48 घंटे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन