Logo
Breaking News Exclusive
USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे

9 साल की बच्ची से दुकानदार ने किया रेप : बोली- चूड़ीवाला चॉकलेट देकर घर ले जाता था, प्राइवेट पार्ट में दर्द होने पर चाची को बताया

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक 9 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि 55 वर्षीय व्यक्ति ने बच्ची को बहलाकर अपने साथ ले जाकर लगातार कई दिनों तक यौन शोषण किया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार, 12 जनवरी की सुबह बच्ची को तेज दर्द की शिकायत हुई। नहाने के दौरान जब परिजन ने कारण पूछा, तब बच्ची ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

लालच और धमकी देकर किया शोषण

पीड़िता के बयान के मुताबिक, आरोपी उसे चॉकलेट और खाने-पीने की चीजों का लालच देकर अपने साथ ले जाता था। आरोपी ने बच्ची को घटना के बारे में किसी को बताने पर धमकी भी दी थी, जिससे वह डर गई थी।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी जल्द कोर्ट में पेश होगा

परिजनों की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द न्यायालय में पेश किया जाएगा। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

संगठनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

घटना की जानकारी मिलने पर कुछ सामाजिक संगठनों के सदस्य भी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

आंकड़े चिंताजनक

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में पिछले पांच वर्षों में नाबालिग बच्चियों के खिलाफ यौन अपराधों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए सामाजिक सतर्कता और त्वरित न्याय बेहद जरूरी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन