Logo
Breaking News Exclusive
USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे

हमारे इस सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर : 500₹ पेंशन के लिए 90 साल की सास को पीठ पर लादकर 5km पैदल चली बहू, VIDEO आया सामने

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला में एक बहू अपनी 90 साल की सास को पीठ पर लादकर करीब 5 किलोमीटर पैदल चलकर बैंक पहुंची। गांव के रास्ते में नाला पड़ने और सड़क सुविधा नहीं होने के कारण वहां कोई वाहन नहीं पहुंच पाता। वृद्ध महिला को महज 500 रुपए की पेंशन दिलाने के लिए बहू को यह संघर्ष करना पड़ा। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, मामला मैनपाट ब्लॉक के कुनिया गांव के जंगलपारा का है। यहां रहने वाली सुखमनिया शुक्रवार को अपनी 90 वर्षीय सास सोनवारी को पीठ पर लादकर करीब 5 किलोमीटर दूर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पहुंची।

बैंक में महिला को तीन महीने से रुकी हुई वृद्धावस्था पेंशन के 1500 रुपए दिए गए। खाते में कुल 4 महीने की पेंशन यानी 2000 रुपए जमा थे।

KYC नहीं होने से रुकी थी पेंशन

बहू सुखमनिया ने बताया कि पहले बैंक मित्र घर आकर पेंशन दे जाता था, लेकिन KYC पूरा नहीं होने के कारण पिछले कई महीनों से पेंशन बंद हो गई थी।

उसने बताया कि बैंक मित्र तपेश ने बाद में घर पर पैसा देने से मना कर दिया, जिसके कारण उन्हें कई महीनों तक भटकना पड़ा। आखिरकार मजबूरी में वह अपनी बुजुर्ग सास को पीठ पर लादकर बैंक पहुंची।

जंगलपारा तक नहीं पहुंचती कोई गाड़ी

सुखमनिया ने बताया कि जंगलपारा के रास्ते में नाला पड़ता है, जिससे वहां तक कोई गाड़ी नहीं पहुंच पाती। इसी कारण उसे पैदल ही सास को लेकर बैंक जाना पड़ा।

बुजुर्ग सोनवारी को महतारी वंदन योजना का लाभ भी नहीं मिलता। उन्हें सिर्फ वृद्धावस्था पेंशन के रूप में 500 रुपए प्रतिमाह मिलते हैं।

बैंक मैनेजर बोले- घर पहुंच सेवा की व्यवस्था है

इस मामले में मिर्जा अल्ताफ बेग ने बताया कि मैनपाट क्षेत्र में वृद्धावस्था पेंशन घर तक पहुंचाने की व्यवस्था है। इसके लिए बैंक के 8 बैंक मित्र काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों को पैसा निकालना होता है, उनके परिजन बैंक में सूचना दे दें तो बैंक मित्र को घर भेज दिया जाता है।

आगे से घर जाकर ही देंगे पेंशन

बैंक मैनेजर ने कहा कि सोनवारी के परिजनों ने बैंक में कोई सूचना नहीं दी थी और वे खुद ही बुजुर्ग महिला को लेकर बैंक आ गए। बैंक की ओर से उन्हें यहां बुलाया नहीं गया था।

उन्होंने बताया कि अब परिवार को समझा दिया गया है कि आगे से बुजुर्ग महिला को बैंक लाने की जरूरत नहीं होगी। बैंक मित्र घर जाकर ही पेंशन की राशि उपलब्ध कराएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन