Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: पति ने पत्नी का कुल्हाड़ी से गला काटा: एक साल पहले मानसिक हालत हो गई थी खराब, देर रात वारदात को दिया अंजाम

Chhattisgarh Surguja husband kills wife: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट में एक युवक ने अपनी पत्नी का कुल्हाड़ी से गला काट दिया। गुरुवार देर रात महिला हाथियों से बचाव के लिए बनाए गए कैंप की छत पर सो रही थी, तभी उसके पति ने उस पर हमला कर दिया। युवक की हरकत देख कैंप में सो रहे लोग भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर कमलेश्वरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। यह घटना कमलेश्वरपुर थाना अंतर्गत हुई। ग्राम उरंगा के पतरापारा निवासी धुनी बाई (34) बीती रात गांव में ही एक पक्के मकान की छत पर बनाए गए अस्थाई कैंप में अपनी पांच वर्षीय बेटी के साथ सोने गई थी। हाथियों के हमले से बचने के लिए कैंप में करीब 10 लोग सो रहे थे। रात करीब 2 बजे धुनी बाई का पति श्रीराम (36) कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और लोगों को धमकाने लगा। दुर्ग रेंज पुलिस से CM साय नाराज: कलेक्टर-SP कॉन्फ्रेंस में बोले- हत्या, डकैती के केस नहीं सुलझा पा रही पुलिस, अवैध शराब की शिकायत पर SP जिम्मेदार होंगे कैंप के ग्रामीण भाग गए, पत्नी का गला रेत दिया श्रीराम की एक साल पहले मानसिक हालत खराब हो गई थी। वह दो दिनों से कुल्हाड़ी लेकर लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहा था। बाद में वह ठीक हो गया। उसकी हरकतें देखकर डेरे में सो रही महिलाएं और बच्चे मौके से भाग गए। डेरे में सिर्फ धुनी बाई और उसकी बेटी ही बची थी। फिर श्रीराम ने कुल्हाड़ी से धुनी बाई की गर्दन पर कई वार किए और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। जादू-टोना के शक में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या: छत्तीसगढ़ में एक बच्चे और उसके भाई-बहनों के सिर हथौड़े से कुचले, 5 आरोपी गिरफ्तार हत्या के बाद वह लोगों को धमका रहा था घटना से पहले ही उसकी पांच साल की बेटी रोती हुई नीचे आई थी। श्रीराम छत पर कुल्हाड़ी लेकर खड़ा था और लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहा था। इसकी सूचना कमलेश्वरपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर एएसआई सहदेव राम वर्मन की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तेलंगाना के नक्सलियों ने की छत्तीसगढ़ के माओवादी की हत्या: गद्दारी करने का लगाया आरोप, दोनों स्टेट के माओवादियों में फूट रात 11 बजे तक युवक ठीक था ग्रामीणों ने बताया कि रात में गांव में बाइक दुर्घटना हुई थी। श्रीराम भी कुल्हाड़ी लेकर अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचा था। रात में वह ठीक था। श्रीराम और धुनी बाई के दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा चौथी कक्षा का छात्र है। बेटी पांच साल की है। घटना के बाद दोनों को परिजनों को सौंप दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी श्रीराम नशा नहीं करता था। करीब एक माह पहले उसकी बेटी का एक्सीडेंट में हाथ टूट गया था, तो वह उसे इलाज के लिए अंबिकापुर ले गया था। इसी दौरान उसकी मानसिक हालत अचानक खराब हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन