Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 79 साल से अंधेरे में 48 गांव, डस्टबीन में अर्जी फेंक देते हैं अधिकारी, अब PM को खून से लेटर लिखेंगे आदिवासी बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा गरियाबंद में 79 साल से अंधेरे में 48 गांव, डस्टबीन में अर्जी फेंक देते हैं अधिकारी, अब PM को खून से लेटर लिखेंगे आदिवासी बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा

: Chhattisgarh: अंतर्राज्यीय वॉलीबॉल स्पर्धा में जुटी 64 टीमें, खिताब पर चिंताकोंटा ने जमाया कब्जा

News Desk / Fri, Feb 17, 2023


तारलागुड़ा व तेलंगाना की चिंताकोंटा की टीम खेलती हुई व खिलाड़ियों से मिलते बीजापुर विधायक।

तारलागुड़ा व तेलंगाना की चिंताकोंटा की टीम खेलती हुई व खिलाड़ियों से मिलते बीजापुर विधायक। - फोटो : संवाद

विस्तार

बीजापुर जिले के भोपालपटनम ब्लाक के मेटलाचेरु में अंतराज्यीय वॉलीबॉल स्पर्धा का फाइनल मुकाबला तारलागुड़ा व तेलंगाना की चिंताकोंटा के मध्य खेला गया। जिसमें चिंताकोंटा ने अपनी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया हैं। विजयी टीम को बीजापुर विधायक ने 51 हजार रुपये व ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। 

बीजापुर के सुदूर इलाके भद्राकली के मेटलाचेरू में 5 दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को किया गया। स्पर्धा के फाइनल मैच में  बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी बतौर मुख्य अतिथि रहे। भोपालपटनम विकासखंड के मेटलाचेरु में 13 से 17 फरवरी तक अंतराज्यीय डे नाईट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र व तेलंगाना से कुल 64 टीमों ने हिस्सा लिया था।  

डे नाईट मैच के लिए विधायक विक्रम मंडावी ने मेटलाचेरू के मैदान में हाई मास्क लाइट की व्यवस्था करवाई थी। जिससे लोगों ने डे नाईट मैच का भरपूर लुफ्त उठाया। मैच में एक 60 वर्षीय  महिला ने मैदान के किनारे लकड़ी के बाड़े पर बैठकर खेल का भरपूर आनंद लिया। मैच का पहला सेमीफाइनल तारलागुड़ा और मेटलाचेरू के बीच खेला गया था। जिसमे तारलागुड़ा की टीम ने 2-1 से बाजी मारी थी। दूसरा सेमीफाइनल तेलंगाना की  कोंगाला और  चिंताकोंटा तेलंगाना के मध्य खेला गया था। इसमें चिंताकोंटा तेलंगाना को 2-1 से हराया। स्पर्धा का फाइनल मुकाबला मैच गुरुवार को तारलागुडा व चिंताकोंटा के बीच खेला गया।  जिसमे चिंताकोंटा तेलंगाना की टीम ने 2-0 से जीत का खिताब अपने नाम कर लिया। 

इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को बीजापुर विधायक विक्रम  मंडावी ने  51 हजार व ट्राफी उपविजेता टीम को  25 हजार व ट्राफी तथा तृतीय स्थान पाने वाली टीम को 10 हजार रुपये व ट्राफी  इनाम देकर पुरस्कृत किया। बता दें कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए बीजापुर जिले में लगातार खेलों का आयोजन किया जा रहा हैं। समापन के दौरान विधायक सहित जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालू राठौर,जिला पंचायत सदस्य सरिता चापा, कृषि मंडी अध्यक्ष कामेश्वर गौतम, सुखदेव नाग, चापा सुरेंद्र, पुरुषोत्तम सल्लुर, सुनील उद्दे  विशेष रूप से मौजूद रहे।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन