Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता

: Congress Plenary Session: रायपुर अधिवेशन की सफलता पर टिका भूपेश बघेल का दांव, सीएम की कुर्सी कितनी हुई निकट

News Desk / Thu, Feb 23, 2023


Congress Plenary Session

Congress Plenary Session - फोटो : Agency

विस्तार

कांग्रेस पार्टी का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुरू हो गया है। तीन दिवसीय इस अधिवेशन में पार्टी आगामी राज्यों के विधानसभा चुनावों के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेगी। यह अधिवेशन पार्टी की दशा और दिशा भी तय करेगा। अधिवेशन में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार दोपहर तक पहुंचेंगे।  

छत्तीसगढ़ की राजधानी में विधानसभा चुनाव से महज छह माह पहले हो रहा यह महाअधिवेशन सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है। आगामी चुनाव को देखते हुए सीएम बघेल के पास कांग्रेस हाईकमान के सामने अपना सियासी कद बढ़ाने का यह अच्छा मौका है। इसलिए सीएम ने शुरू से ही इस अधिवेशन के हर छोटे-बड़े आयोजनों की कमान अपने हाथों में ले रखी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ साथ वे भी लगातार अधिवेशन की तैयारियों में जुटे रहे हैं। हर दो से तीन दिनों के अंतराल में अधिवेशन स्थल पर पहुंच कर तैयारियों की समीक्षा भी करते रहे। वहीं उन्होंने अपनी विश्वस्त कोर टीम के सदस्यों को भी पार्टी नेताओं की मेहमान नवाजी में लगा रखा है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस से जुड़े नेता अमर उजाला से चर्चा में कहते हैं कि पूरे प्रदेश में बघेल ने एक लो प्रोफाइल सीएम की छवि बनाई है। उनकी सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं को केंद्र की सरकार ने भी सराहा है। जबकि पिछले साल से ही वे प्रदेश के हर विधानसभा का चुनावी दौरा कर फीडबैक ले रहे हैं। जहां कमी होती है वहां वे संगठन को दुरुस्त करने की हिदायत भी देते हैं। प्रदेश में चाहे उपचुनाव हों या फिर पंचायत स्तर का चुनाव वे सभी में एक्टिव होते हैं। ऐसे में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज से यह मौका बघेल के लिए बेहद अहम है। कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद प्रदेश में मिशन-2023 के चुनावी बिगुल का आगाज कर सकती है। ऐसे में सीएम बघेल 2023 में मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर अपनी मुहर लगवा सकते हैं, क्योंकि टीएस सिंहदेव जैसे दिग्गज कांग्रेस नेताओं से लगातार उन्हें चुनौती मिलती रही है।

विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए अधिवेशन अहम

आगामी लोकसभा और इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर ये अधिवेशन अहम माना जा रहा है। सबसे पहले तो जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, उनमें दो राज्यों में कांग्रेस की सरकार है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है। पार्टी इन दोनों राज्यों में वापसी के अलावा बाकी राज्यों में कांग्रेस की स्थिति को बेहतर करने की रणनीति पर बैठक में चर्चा कर सकती है। उत्तर प्रदेश में जिस तरह कांग्रेस पार्टी में महिलाओं को अधिकांश सीटों पर उतारने जैसा फैसला किया था, इसी तरह कांग्रेस अधिवेशन में नई रणनीति पर फैसला ले सकती है। इसके अलावा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की रणनीति क्या होगी इसपर भी इस अधिवेशन में चर्चा हो सकती है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन