Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: मां की पिटाई देख बच्चे ने नाना को किया फोन, बोला- जल्दी आ जाओ... पापा ने मम्मी को कमरे में बंद कर दिया है..

News Desk / Wed, Sep 28, 2022

धमतरी। अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम जंवरगांव में पत्नी को कमरे में बंद कर पति ने इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि मृतका के गले में चोट के निशान है।
26 सितंबर की रात ग्राम जंवरगांव में अपने घर के कमरे में बंद कर भूपेन्द्र साहू ने अपनी पत्नी इंद्राणी साहू (36) की पिटाई की। मारपीट करते उसके बच्चों ने देख लिया। इसके बाद महिला को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। महिला के गले में चोट के निशान है। इसलिए गला घोटकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पति भूपेन्द्र साहू को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतका के पिता टीकाराम साहू निवासी ग्राम गागरा निवासी ने बताया कि दिन में 11.45 बजे उसे नाती ने फोन कर बताया कि पिता ने मां को कमरे में बंद कर दिया है। उसने नाना से जल्दी आने कहा। कुछ देर बाद फोन कर कहा कि मां को जिला अस्पताल धमतरी ले जा रहे हैं। टीकाराम जब जिला अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि बेटी की मौत हो चुकी है। महिला के गले में चोट के निशान है। महिला के साथ मारपीट करने के बाद उसका गला दबाकर हत्या करने की आशंका पुलिस जता रही है। भूपेन्द्र साहू ठेकेदार है। कुछ महीनों पहले महिला के लिए घर में किराना दुकान खोला था। पोस्टमार्ट रिपोर्ट में पता चलेगा मौत कारण अर्जुनी थाना प्रभारी गगन बाजपेई ने बताया कि 26 सितंबर कर रात 11 से 12 के बीच भूपेन्द्र साहू ने अपनी पत्नी इंद्राणी साहू को कमरे में बंद कर दिया था। कुछ समय बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां महिला की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल भूपेन्द्र को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन