Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता

: Dog Attack In Bhilai: मां की उंगली पकड़ घर जा रहे बच्‍चे पर टूट पड़ा कुत्तों का झुंड...

News Desk / Tue, Feb 6, 2024

भिलाई,Dog Attack In Bhilai:  डॉग बाइट इन भिलाई: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई के कैंप-2 सर्कुलर मार्केट से अपने माता-पिता के साथ गुजर रहे पांच साल के बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया. बच्चे की चीख सुनकर आसपास के लोगों ने कुत्तों को भगाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। इस पर पथराव कर कुत्तों को भगाया गया। तब तक कुत्तों ने बच्चे के कूल्हे को दो-तीन जगह काट लिया था। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक हादसे का शिकार हुआ बच्चा पैदल यात्री था |

घटना सुबह करीब नौ बजे की है

भिलाई निवासी और भाजपा नेता अमर सोनकर ने बताया कि वे कैंप-2 सर्कुलर मार्केट इलाके में टहल रहे थे। इसी दौरान एक परिवार वहां से गुजर रहा था. परिवार संभवत: पावर हाउस की ओर से जवाहर मार्केट होते हुए शारदा परिवार की ओर जा रहा था। पति-पत्नी और दो बच्चों समेत चार लोग थे। करीब ढाई साल का एक बच्चा अपनी मां की गोद में था और चार-पांच साल का दूसरा बच्चा अपनी मां की उंगली पकड़कर चल रहा था |

पांच साल के बच्चे पर अचानक कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया

इसी दौरान अचानक पीछे से कुत्तों के झुंड ने पांच साल के बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्तों के हमला करते ही बच्चा चिल्लाने लगा। इस दौरान अमर सोनकर समेत आसपास मौजूद लोगों ने कुत्तों को भगाने का प्रयास किया। लेकिन कुत्ते बच्चे को नोचते रहे। स्थिति देख लोगों ने पथराव कर कुत्तों को भगाया। तब तक कुत्ते बच्चे को तीन जगह काट चुके थे।

घटना की शिकायत कमिश्नर से की गई है

अमर सोनकर ने बताया कि इलाके में कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। आवारा कुत्तों की धरपकड़ के लिए निगम अधिकारियों को पहले ही सूचित कर दिया गया है। अमर सोनकर ने कहा कि आज हुई घटना के संबंध में तत्काल निगम आयुक्त को सूचित किया गया है और क्षेत्र के लोगों को आवारा कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की गयी है.

इलाके के लोगों ने बताया कि बाजार से सटे मटन मीट की दुकान से फेंके गए मांस को खाने के लिए

यहां हमेशा कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है. जिससे बाजार आने वाले लोगों को खतरा बना रहता है। शिकायत के बाद भी यहां कुत्ता पकड़ने वाली टीम नहीं भेजी जाती। नतीजा यह है कि यहां बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते लोगों को परेशान कर रहे हैं। पास में ही बच्चों का मंदिर संचालित होता है। वहां से निकलने वाले बच्चों को हमेशा कुत्तों का डर सताता रहता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन