Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 79 साल से अंधेरे में 48 गांव, डस्टबीन में अर्जी फेंक देते हैं अधिकारी, अब PM को खून से लेटर लिखेंगे आदिवासी बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा गरियाबंद में 79 साल से अंधेरे में 48 गांव, डस्टबीन में अर्जी फेंक देते हैं अधिकारी, अब PM को खून से लेटर लिखेंगे आदिवासी बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा

: उठाईगिरी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार: रिक्शा चालक को चालान का झांसा दे कानपुर से बुलाया, दूसरे को MP में पकड़ा

News Desk / Sat, Feb 18, 2023


पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने उठाईगिरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी को पुलिस ने मध्य प्रदेश से पकड़ा। जबकि दूसरे की गिरफ्तारी यूपी के कानपुर से की गई। कानपुर से पकड़ा गया आरोपी रिक्शा चालक है। पुलिस ने उसे ई-चालान का झांसा देकर बुलाया और फिर गिरफ्तार कर लिया। इसके लिए दुर्ग पुलिस की टीम सात दिनों तक कानपुर में डेरा डाले रही। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने छत्तीसगढ़ सहित यूपी और महाराष्ट्र में वारदातों को अंजाम दिया है। 

एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि, पुलिस ने कानपुर से दीवानपुर पत्थलगांव निवासी अमर उर्फ पप्पू और मध्य प्रदेश के बुढ़ार निवासी चन्द्रभान नट को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 21 हजार रुपये, एलईडी टीवी, होम थियेटर, रेसिंग बाइक सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। अमर कानपुर में रिक्शा चलाता है। उसके घर से सारा सामान बराम हुआ है। दोनों आरोपियों ने मिलकर दुर्ग सहित रायपुर, बालोद, धमतरी, भटगावं, अंबिकापुर, बरेली, खण्डवा, बुटीबोरी और नागपुर में उठाईगिरी की वारदात की है। 

इन वारदातों को आरोपियों ने दिया अंजाम
धमधा में 7 जून को कृषि केंद्र के पास कार के सामने का कांच तोडकर 3.50 लाख रुपये चोरी किए। वहीं वारदात भी धमधा में की। इस बार एक व्यक्ति ने केसीसी लोन के लिए आवेदन किया था। उसकी रकम तीन लाख रुपये बैंक से निकालकर बाइक से अस्पताल पहुंचा। वहां बैग में रुपये रखकर बाइक पर ही छोड़ दिए। जब बाहर आया तो बैग से रुपये गायब थे। पुलिस ने दोनों घटनाओं में आसपास लगे सीसीटीवी फुटज खंगाली। इसमें दोनों आरोपियों की पहचान हो गई। पुलिस ने उनकी जानकारी जुटाई। 

इस तरह से पकड़ में आए आरोपी
पुलिस को पता चला कि आरोपी अमर उर्फ पप्पू नट ई-रिक्शा चलाता है। इस पर पुलिस ने उसकी ई-रिक्शा का नंबर पर ई-चालान पेडिंग होने का बहाना बनाकर बुलाया। उसके आते ही स्थानीय पुलिस की मदद से पकड़ लिया। आरोपी ने पूछताछ में उठाईगिरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। उसने अपने साथी चंद्रभान नट के साथ वारदात की बात बताई। साथ ही मिले रुपयों को आपस में बांट लिया। पुलिस ने अमर की निशानदेही पर चंद्रभान को भी गिरफ्तार कर लिया। 


बाइक से 300 किमी का सफर कर पहुंचे वारदात करने
पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उठाईगिरी की वारदात को अंजाम देने के बाद रात में श्मशान घाट या यात्री प्रतीक्षालय में रुकने के बाद अगले दिन बाइक से मध्यप्रदेश चले गए। आरोपी उठाईगिरी करने के लिए 300 किमी का सफर करने के बाद पहुंचे थे। पकड़े गए आरोपी पहले भी चोरी और उठाईगिरी के मामले में जेल जा चुके हैं। आरोपी चंद्रभान नट को जबलपुर में लोगों ने वारदात करते पकड़ा था। तब उसकी जमकर पिटाई भी की थी। 

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन