Logo
Breaking News Exclusive
8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे जेठानी ने देवरानी को चाकू मारे; लाश टंकी में डाली, भाई पर किया था कमेंट 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे जेठानी ने देवरानी को चाकू मारे; लाश टंकी में डाली, भाई पर किया था कमेंट

गरियाबंद में दर्दनाक हादसा...फॉरेस्ट रेंजर की मौत : वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में देवभोग वन विभाग के फॉरेस्ट रेंजर अश्विनी दास मिर्चुलिया की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मैनपुर-धुर्वागुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-130) पर बुढ़गेलटप्पा मोड़ के पास हुआ, जहां वन विभाग की बोलेरो और एक ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

जानकारी के अनुसार, बोलेरो में फॉरेस्ट रेंजर अश्विनी दास मिर्चुलिया सहित कुल 9 कर्मचारी सवार थे। इनमें चालक महेंद्र निर्मलकर, वन रक्षक उमेश ध्रुव तथा अन्य कर्मचारी शामिल थे। सभी मैनपुर से वापस देवभोग की ओर लौट रहे थे।

टक्कर इतनी जबरदस्त कि ट्रक में फंस गई बोलेरो

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुढ़गेलटप्पा के तीखे मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक से बोलेरो की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और वाहन ट्रक में फंस गया। दुर्घटना में वाहन में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस और प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू

घटना की सूचना मिलते ही इंदागांव पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तत्काल देवभोग अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मृतक फॉरेस्ट रेंजर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वन विभाग में शोक की लहर

फॉरेस्ट रेंजर अश्विनी दास मिर्चुलिया के निधन की खबर से वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्र में भी इस हादसे को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया जा रहा है।

सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि सड़क किनारे मुरम की जगह चिकनी मिट्टी डाली गई है, जिससे बारिश के दौरान वाहन फिसलने का खतरा बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों का दावा- मिट्टी बनी हादसों की वजह

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के किनारों पर मानक के अनुरूप मुरम नहीं डाली गई। इसके कारण वाहन किनारे उतरते ही फिसल जाते हैं और चालक नियंत्रण खो बैठता है। हालांकि, इस हादसे का वास्तविक कारण अभी जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि हादसा सड़क की स्थिति, तेज रफ्तार, चालक की चूक या किसी अन्य कारण से हुआ। प्रशासन ने जांच रिपोर्ट के बाद आवश्यक कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन