Logo
Breaking News Exclusive
USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे

गरियाबंद में अतिक्रमण हटाने गए वन कर्मचारियों पर हमला : डिप्टी डायरेक्टर से धक्का-मुक्की, अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद बढ़ा तनाव

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला करने की कोशिश की। इस दौरान डिप्टी डायरेक्टर वरुण जैन और वन कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

घटना उदंती अभ्यारण के कोर जोन अंतर्गत सीतानदी रेंज के जैतपुरी गांव की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक अभ्यारण्य प्रशासन ने कोर क्षेत्र में अतिक्रमण के मामलों को लेकर 166 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ वन अपराध दर्ज किया है।

वन विभाग द्वारा सभी आरोपियों को नोटिस जारी कर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था। कुछ लोगों ने जवाब भी प्रस्तुत किया, लेकिन बयान दर्ज नहीं हो सके थे।

अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद बढ़ा विवाद

बताया जा रहा है कि मामले में दो नोटिस जारी होने के बाद आरोपियों ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। इसके बाद वन विभाग ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद गांव में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। आरोप है कि ग्रामीणों ने महिलाओं को आगे कर वन अमले का विरोध किया और कार्रवाई रोकने की कोशिश की।

बयान दर्ज करने पहुंची थी टीम

सोमवार को वन विभाग की टीम 166 परिवारों के मुखियाओं के बयान दर्ज करने जैतपुरी गांव पहुंची थी। इसी दौरान ग्रामीणों और वन विभाग के अधिकारियों के बीच विवाद की स्थिति बन गई।

आरोप है कि कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए डिप्टी डायरेक्टर वरुण जैन और कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की की।

सुरक्षा के लिए पुलिस बल की मांग

घटना के बाद वन विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस से अतिरिक्त बल की मांग की है। वन प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

डिप्टी डायरेक्टर वरुण जैन ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी अलग-अलग हथकंडे अपना रहे हैं, लेकिन उन्हें सफल नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन