Logo
Breaking News Exclusive
USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे

खेत की झोपड़ी पर मौत बनकर गिरी बिजली : गरियाबंद में बिजली गिरने से युवक की मौत,3 घायल, एक की हालत गंभीर

MP CG Times / Wed, May 20, 2026

गिरीश जगत, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के Gariaband जिले में आकाशीय बिजली ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। देवभोग थाना क्षेत्र के पीटापारा गांव में खेत में काम कर रहे एक ही परिवार के चार लोग अचानक मौसम बिगड़ने पर जान बचाने के लिए झोपड़ी में जाकर बैठ गए, लेकिन वही झोपड़ी कुछ ही पलों में मौत का ठिकाना बन गई।

तेज गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली सीधे झोपड़ी पर गिर गई, जिससे 33 वर्षीय ओमप्रकाश ध्रुव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को पीटापारा गांव में परिवार खेत में काम कर रहा था। दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई।

खुद को बारिश और आंधी से बचाने के लिए सभी खेत में बनी झोपड़ी में जाकर बैठ गए। इसी दौरान जोरदार धमाके के साथ बिजली झोपड़ी पर आ गिरी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों ने चीख-पुकार सुनकर मौके पर दौड़ लगाई। झोपड़ी के भीतर सभी घायल हालत में पड़े थे। ओमप्रकाश ध्रुव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि बाकी तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल देवभोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक गंभीर घायल को रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रदेश में अगले 5 दिन लू का अलर्ट

इधर मौसम विभाग ने प्रदेश के मध्य हिस्सों में अगले पांच दिनों तक लू चलने की चेतावनी जारी की है। मंगलवार शाम Raigarh में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि Bhilai और दुर्ग में आंधी-तूफान का असर देखने को मिला। तेज हवा के दौरान एक बिजली पोल कार पर गिर गया।

Raipur में भी दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

बीते 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान Bilaspur में 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान Ambikapur में 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं नारायणपुर जिले के नांगुर क्षेत्र में 30 मिमी बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन